लाइव न्यूज़ :

बिहार: अग्निपथ हिंसा में बिहार पुलिस के रडार पर हैं, 7 कोचिंग संस्थान, हो रही पड़ताल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 18, 2022 23:41 IST

बिहार पुलिस ने अग्निपथ योजना के खिलाफ शुक्रवार को दानापुर रेलवे स्टेशन पर हुई हिंसा में कथित संलिप्तता के आरोप में कुल 86 युवाओं को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस अधिकारी हिंसा के मामले में 7 कोचिंग सेंटरों के संचालकों की भूमिकाओं की भी जांच कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस ने 'अग्निपथ' हिंसा के खिलाफ सख्त कदम उठाते कुल 86 लोगों को गिरफ्तार किया हैपुलिस घटना में संलिप्त होने की आशंका में पटना के 7 कोचिंग संस्थानों की जांच कर रही है

पटना: बिहार पुलिस रक्षा मंत्रालय की नई सैन्य भर्ती योजना 'अग्निपथ' को लेकर हो रही हिंसा के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रही है। इस मामले में बिहार पुलिस का कहना है कि वो घटना में संलिप्त होने की आशंका में कुल 7 कोचिंग संस्थानों की गहना से पड़ताल कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को दानापुर रेलवे स्टेशन पर हुई हिंसा में कथित संलिप्तता के आरोप में कुल 86 युवाओं को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अधिकारी 7 कोचिंग सेंटरों के संचालकों की भूमिकाओं की भी जांच कर रहे हैं, जिन पर युवाओं को हिंसा के लिए उकसाने की संभावना जताई जा रही है। 

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुस्साए युवकों ने शुक्रवार को दानापुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी थी और एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक कार में भी आग लगा दी थी।

इस मामले में पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा, "हमने दानापुर रेलवे स्टेशन और दीदारगंज टोल प्लाजा में हिंसा से जुड़े मामले के आरोप में कुल 86 युवकों को गिरफ्तार किया है। कुल 7 कोचिंग संस्थान के संचालक भी जिला प्रशासन के रडार पर हैं। अगर जरूरी हुआ, तो पटना में इंटरनेट सेवाओं को भी कुछ समय के लिए बंद किया जा सकता है। "

बिहार सरकार ने शुक्रवार को हिंसा की स्थिति को देखते हुए 12 जिलों में दूरसंचार और इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया, जो रविवार तक बंद रहेंगी।

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह के अलावा एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने भारी फोर्स के साथ सामान्य स्थिति की बहाल के लिए पटना की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने पटना रेलवे स्टेशन, बाजार समिति, दानापुर रेलवे स्टेशन, पटना कॉलेज और अन्य स्थानों का दौरा किया। 

इसके साथ ही पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने पटना में तैनात सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि वो हिंसा में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने में जरा भी संकोच न करें। 

जिलाधिकारी सिंह ने कहा, "7 कोचिंग सेंटरों के संचालकों की भूमिका जांच के दायरे में है। हम व्यक्तियों के साथ-साथ व्हाट्सएप ग्रुप के व्यवस्थापकों के सोशल मीडिया खातों को भी स्कैन कर रहे हैं। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

वहीं, बिहार पुलिस के महानिदेशक एसके सिंघल ने भी हिंसा के बाद स्थिति की समीक्षा करने के लिए पटना जंक्शन सहित सभी संवेदनशील स्थानों का दौरा किया और पुलिस बल को और सख्ती करने का आदेश दिया।

टॅग्स :Bihar PoliceपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला