लाइव न्यूज़ :

नए साल से पहले बिहार में बड़े स्तर पर फेरबदल, 45 IPS अफसरों को किया इधर से उधर, नए एसएसपी और एसपी की तैनाती, यहां देखें सूची

By एस पी सिन्हा | Updated: December 31, 2022 19:48 IST

बिहारः विकास कुमार को छपरा रेंज का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि दलजीत सिंह अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक बने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडीजी रैंक के कई अधिकारी भी शामिल हैं।नए एसएसपी और एसपी की तैनाती की गई है। आलोक राज को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है।

पटनाः बिहार में नीतीश सरकार ने एकसाथ 45 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। मानवजीत सिंह ढिल्लों को पटना का एसएसपी बनाए रखा गया है। लेकिन ज्यादातर जिलों में नए एसएसपी और एसपी की तैनाती की गई है। इनमें डीजी रैंक के कई अधिकारी भी शामिल हैं।

 

जिन आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ था, उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। गृह विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। विकास कुमार को छपरा रेंज का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि दलजीत सिंह अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक बने हैं।

वहीं, आलोक राज को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहीं प्रीता वर्मा को महानिदेशक प्रशिक्षण के पद पर पोस्टिंग मिली है। निगरानी ब्यूरो के एडीजी सुनील कुमार झा को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं बनाया गया है।

वहीं सुधांशु कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात, मद्य निषेध आईजी अमृतराज को अपर पुलिस महानिदेशक मद्य निषेध, आईजी गया एमआर नायक को अपर पुलिस महानिदेशक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, के.एस अनुपम को विशेष सचिव गृह विभाग, डीआईजी शाहाबाद क्षत्रनिल सिंह को मगध का आईजी बनाया गया है।

सारण डीआईजी पी. कन्नन को आईजी सीआईडी, डीआईजी राजेश त्रिपाठी को आईजी रेल, डीआईजी नवल किशोर सिंह को आईजी आधुनिकीकरण, डीआईजी राजीव रंजन को आईजी नागरिक सुरक्षा, डीआईजी दलजीत सिंह को डीआईजी अपराध अनुसंधान विभाग, बेगूसराय के डीआईजी सत्यवीर सिंह को डीआईजी आतंकवाद निरोधक दस्ता, डीआईजी विकास कुमार को सारण का डीआईजी बनाया गया है। जबकि समादेष्टा नवीन कुमार झा को शाहाबाद का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है।

वहीं, भागलपुर के एसएसपी बाबूराम को डीआईजी बेगूसराय, मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंतकांत को डीआईजी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस केंद्रीय प्रमंडल पटना, गया की एसएसपी हरप्रीत कौर को डीआईजी विशेष शाखा, पटना, मोहम्मद अब्दुल्ला पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग को डीआईजी पुलिस अकादमी राजगीर, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के समादेष्टा विनोद कुमार-2 को पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन सेवाएं के पद पर पदस्थापित किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप