लाइव न्यूज़ :

महाठग सुकेश चन्द्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज की याचिका को दी चुनौती, कहा- "अगर मेरा पत्र धमकी भरा है तो सजा दो"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 26, 2023 13:48 IST

जेल की सलाखों के पीछे बंद महाठग सुकेश चन्द्रशेखर ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को अपने भेजे गए 'डराने वाले' और 'परेशान करने वाले' पत्रों पर उनकी याचिका को चुनौती दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुकेश चन्द्रशेखर ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की दायर याचिका को चुनौती दीसुकेश ने कहा कि अगर उनके पत्र में धमकी दी गई है तो कोर्ट उन्हें सजा देलेकिन जैकलीन की याचिका में 200 करोड़ रुपये के वसूली के मामले में कई तथ्यों को छुपाया गया है

नई दिल्ली: ठगी और जालसाजी के आरोपों में सलाखों के पीछे बंद महाठग सुकेश चन्द्रशेखर ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को अपने भेजे गए 'डराने वाले' और 'परेशान करने वाले' पत्रों पर उनकी याचिका को चुनौती दी है। बताया जा रहा है कि सुकेश ने पटियाला हाउस कोर्ट में एक अपील दायर की है, जिसमें कहा गया कि जैकलीन की याचिका में 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली के कथित मामले में कई तथ्यों को छुपाया गया है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार सुकेश चन्द्रशेखर ने कोर्ट में दाखिल अपने आवेदन में कहा है, “अगर जैकलीन को भेजा गया मेरा एक भी पत्र यह साबित करता हो कि मैंने धमकी दी हो तो मैं सजा भुगतने के लिए तैयार हूं। मेरे पत्र में ईओडब्ल्यू या ईडी मामलों से संबंधित किसी भी मामले में कोई बात नहीं की गई है।”

इसके साथ उन्होंने यह भी सवाल किया है कि अभिनेत्री जैकलीन ने जब उन्होंने पिछले साल पत्रों को भेजा था, जब उन्होंने हाईकोर्ट में क्यों नहीं अपील दायर की थी।

मालूम हो कि पिछले हफ्ते जैकलीन फर्नांडीज ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था और मंडोली जेल के अधीक्षक और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को यह आदेश देने की मांग की कि सुकेश चंद्रशेखर को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उसे संबोधित कोई भी पत्र, संदेश या बयान जारी करने की अनुमति न दी जाए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि सुकेश चंद्रशेखर लगातार इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया प्लेटफार्मों पर उन्हें परेशान करने वाले पत्रों को वायरल कर रहे हैं, जो उसके लिए खतरनाक और परेशान करने वाला माहौल बना रहे हैं।

जैकलीन की याचिका में 15 अक्टूबर को लिखे गए चंद्रशेखर के पत्र का हवाला देते हुए कहा गया है कि यह उनके लिए अवांछित और परेशान करने वाला है। चंद्रशेखर द्वारा जैकलीन के साथ संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से यह निरंतर प्रयास, गवाहों से छेड़छाड़ के साथ ज़बरदस्त प्रयास है, जिसका स्पष्ट इरादा सुकेश द्वारा उन्हें मानसिक रूप से इस हद तक डराना है कि वह आपराधिक मुकदमे से सच्चाई को छिपाने के लिए मजबूर हो जाए।

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़Patialaकोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?