लाइव न्यूज़ :

'नोएडा अथॉरिटी' के साथ हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, जानिए कैसे लुट गये 3.9 करोड़ रुपये

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 6, 2023 10:26 IST

यूपी के न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेन्ट अथॉरिटी (नोएडा अथॉरिटी) के नाम पर ठगों ने एक बड़े फर्जीवाड़े को अंजाम देते हुए 3.9 करोड़ रुपये की ठगी कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देन्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेन्ट अथॉरिटी (नोएडा अथॉरिटी) के नाम पर हुई करोड़ों की ठगीठगों ने नोएडा अथॉरटी के नाम से बैंक अकाउंट खोला और 3.9 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लियेजानकारी मिलते ही बैंक अधिकारियों ने फौरन संदिग्ध खाते को फ्रीज कर दिया, जिससे 9 करोड़ बच गये

नोएडा: उत्तर प्रदेश में जालसाजों के गिरोह ने न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेन्ट अथॉरिटी (नोएडा अथॉरिटी) के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े को अंजाम देते हुए 3.9 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। जानकारी के अनुसार ठगों ने नोएडा अथॉरटी के नाम से बैंक अकाउंट खोला और फिर उसमें 3.9 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिये।

इस बाबत जैसे ही नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों को सूचना मिली। उनके हाथ-पैर फूल गये और फिर उनके द्वारा संबंधित बैंक को खाते के फर्जी होने की जानकारी दी गई। जिसके बाद बैंक अधिकारियों ने भी तत्परता दिखाते हुए फौरन संदिग्ध खाते को फ्रीज कर दिया, जिसके जरिये नोएडा अथॉरिटी के नाम पर पैसों का लेनदेन हुआ था।

घटना के संबंध में नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा, “नोएडा के थाना सेक्टर 58 में एक शख्स के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसने अपने नाम से बैंक अकाउंट खोलने के लिए नोएडा विकास प्राधिकरण का इस्तेमाल किया था। पुलिस मामले से संबंध अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।"

खबरों के अनुसार ठगी का यह मामला नोएडा अथॉरिटी की फिक्स डिपाजिट (एफडी) से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार नोएडा अथॉरिटी ने जून 2023 में 200 करोड़ रुपये की एफडी कराने के लिए टेंडर निकाला। टेंडर की शर्त थी कि जो बैंक ज्यादा ब्याज देगा, अथॉरिटी की एफडी उसी बैंक में की जाएगी।

अथॉरिटी को सबसे ज्यादा ब्याज देने का वादा सेक्टर-62 स्थित बैंक आफ इंडिया ने दिया। बैंक अधिकारियों ने जब प्राधिकरण के वित्त विभाग से संपर्क किया तो प्राधिकरण 200 करोड़ रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। नियमानुसार बैंक में एफडी खाता खोलने के लिए अथॉरिटी ने एक अधिकारी को साइनिंग अथारिटी बनाया लेकिन साइनिंग अथॉरिटी अधिकारी बैंक नहीं पहुंचे।

इस बात की भनक किसी तरह से जालसाजों को लग गई और ठगों ने सोमवार को अथॉरिटी के फर्जी दस्तावेज के जरिये बैंक में खाता खुलवाया और फर्जी साइनिंग अथारिटी ने पहुंचकर बैंक से कई खातों में पैसा ट्रांसफर करवाया। इसी दौरान जालसाज एक गलती कर बैठे और नोएडा अथॉरिटी में फर्जी एफडी पहुंचा दी, लेकिन जांच के दौरान नोएडा अथॉरिटी के फाइनेंस कंट्रोलर एसके गुप्ता ने इस जालसाजी को पकड़ लिया और फौरन सीएफओ मनोज कुमार सिंह के जरिये बैंक से संपर्क किया।

बैंक अधिकारियों ने सीएफओ मनोज सिंह को बताया कि ठगों ने तब तक तीन बैंक खातों में 3.90 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिये हैं। लेकिन इसके बाद ट्रांसफर किये जाने वाले 9 करोड़ रूपयों को बैंक अधिकारियों ने फौरन सीज कर दिया। जिसके बाद नोएडा अथॉरिटी के सीएफओ मनोज सिंह सेक्टर-58 थाने पहुंचे और अथॉरिटी के साथ हुई 3.9 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में एफआइआर दर्ज कराई। 

टॅग्स :Noida Authorityनोएडा समाचारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए