लाइव न्यूज़ :

भोजपुरः तीन कट्ठा जमीन को लेकर बेटे ने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से 69 वर्षीय बुजुर्ग मां और बहन को मार डाला, आरोपी युवक अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2022 15:27 IST

बिहार में भोजपुर जिले के संदेश थाना के चेला गांव का मामला है. बुजुर्ग मां शिव कुमारी देवी ने अपनी बेटी के नाम जमीन भी लिख दी थी.

Open in App
ठळक मुद्देधर्मेन्द्र ने संपत्ति के लिए मां-बेटी की हत्या की साजिश रच डाली.एक साथ दो लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पटनाः बिहार में भोजपुर जिले के संदेश थाना के चेला गांव रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है, जहां रविवार की देर रात एक सनकी बेटे ने संपत्ति विवाद में अपनी मां और बहन की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. दोनों को लाठी-डंडे और रॉड से पीटा गया है.

 

ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और मामले की छानबीन में जुट गई है. आज सुबह घर से शव बरामद किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार चेला गांव निवासी शिवदुलारी देवी अपनी बेटी सुमित्रा कुंवर के साथ बेटे धर्मेंद्र से अलग रहती थी. बुजुर्ग मां शिव कुमारी देवी ने अपनी बेटी के नाम जमीन भी लिख दी थी.

इसको लेकर बेटा गुस्से में रहता था‌. इसी बीच रविवार की रात धर्मेन्द्र ने संपत्ति के लिए मां-बेटी की हत्या की साजिश रच डाली. जिसके बाद धर्मेंद्र ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से बुजुर्ग मां और बहन की हत्या कर दी. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है.

एक साथ दो लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और उससे कड़ी पूछताछ कर रही है. मृतकों की पहचान चेला गांव निवासी भरोसा साव की 69 वर्षीया पत्नी शिवदुलारी कुंवर और उनकी बेटी सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के देव गांव निवासी विजय साव की 50 वर्षीया पत्नी सुधीरा कुंवर के रूप में हुई है.

मृतका शिवदुलारी कुंवर के दामाद ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र और उसके भाई टुन्नू का अपनी मां शिवदुलारी कुंवर के साथ तीन कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. उसी विवाद को लेकर दोनों बेटे धर्मेन्द और टुन्नू ने धारदार हथियार, छड़ एवं अन्य चीजों से मारकर मां-बेटी की हत्या कर दी है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली