लाइव न्यूज़ :

1857 क्रांति के महानायक वीर कुंवर सिंह के प्रपौत्र रोहित की पुलिस पिटाई से मौत!, मचा हंगामा, पुलिस जांच में जुटी, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2022 19:48 IST

बिहार के भोजपुर जिले का मामला है. मृतक की मां पुष्पा सिंह ने पुलिस की पिटाई से बेटे की मौत का आरोप लगाया है. प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से न्याय की गुहार लगाई है.

Open in App
ठळक मुद्देरोहित की मौत किले की सुरक्षाकर्मियों की कथित तौर पर पिटाई से हो गई!जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में सोमवार की दोपहर भर्ती कराया गया था.इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

पटनाः बिहार के भोजपुर जिले में रेफरल अस्पताल में 1857 की क्रांति के महानायक वीर कुंवर सिंह के प्रपौत्र कुंवर रोहित सिंह उर्फ बबलू सिंह की संदेहास्पद मौत होने से हंगामा मच गया है. मृतक की मां पुष्पा सिंह ने पुलिस की पिटाई से बेटे की मौत का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की हत्या हुई है.

कार्रवाई नहीं हुई तो देश हिल जाएगा. मां ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से न्याय की गुहार लगाई है. इधर, इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. परिवार के लोगों का आरोप है कि रोहित की मौत किले की सुरक्षाकर्मियों की कथित तौर पर पिटाई से हो गई.

रोहित को इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में सोमवार की दोपहर भर्ती कराया गया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक रोहित सिंह स्वतंत्रा संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले भोजपुर के रण बांकुरे वीर कुंवर सिंह की वंशज और भाजपा नेत्री पुष्पा सिंह का 30 वर्षीय पुत्र था.

परिजन जगदीशपुर किले में तैनात सीआईएटी जवानों की पिटाई से उसकी मौत होने का आरोप लगा रहे हैं. लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घटनास्थल पर बुलाने और मारपीट करने वाले जवानों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. बताया जाता है कि मृतक की मां पुष्पा सिंह कुंवर सिंह के पौत्र वधु हैं. पुष्पा सिंह के चार बेटे और चार बेटियां हैं.

मृतक बबलू सिंह दूसरे नंबर पर थे. पुष्पा सिंह ने बताया कि वीर कुंवर सिंह किला प्रांगण में मेरे बेटे रोहित उर्फ बबलू सिंह ने किले में सीआईटी जवानों के गलत कामों का विरोध किया था. वो लोग वहां शराब और हेरोइन बेचते हैं. लड़कियां भी लाई जाती हैं. बेटे ने इसी का विरोध किया तो पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया और सोमवार देर शाम उसे रेफरल अस्पताल के गेट के सामने फेंक दिया.

मंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई. मृतक की मां ने रेफरल अस्पताल के प्रभारी पर भी जानबूझकर मारने का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद जिले में सनसनी फैल गई और लोगों ने देर रात तक जमकर बवाल काटा. हालात ऐसे रहे कि देर रात तक डीएम और एसपी को आरा के सदर अस्पताल में खुद कैंप करना पड़ा.

रोहित के परिजन लगातार जगदीशपुर किले में तैनात सीआईएटी जवानों की पिटाई से उसकी मौत होने का आरोप लगा रहे हैं. खास बात ये है कि जिस किले में रोहित की मौत कथित रूप से पुलिसिया पिटाई से हुई है, वहीं 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह को भी आना है.

इस घटना ने भोजपुर पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. नाराज परिजन दोषी अस्पताल प्रभारी और सीआईटी जवानों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते रहे. इस दौरान लगातार 8 घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. इस घटना के बारे में भोजपुर के एसपी विनय तिवारी ने बताया कि किले में तैनात सीआईएटी जवानों पर मारपीट करने का आरोप लगाया जा रहा है, जिसकी जांच कराई जा रही है.

एसपी ने कहा कि मृतक के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. युवक को पुलिस हिरासत में लिये जाने और पिटाई किये जाने से एसपी ने इनकार किया है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप