लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी केस: कभी आसाराम का भक्त हुआ करता था ललित भाटिया का पूरा परिवार

By स्वाति सिंह | Updated: July 7, 2018 17:34 IST

पुलिस ने अपरिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त कर उनके कॉल रिकॉर्ड निकलवा लिए गए हैं। इन कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पूछताछ के लिए कुल 500 लोगों की लिस्ट बनाई गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 जुलाई: बुराड़ी कांड में आए दिन नई-नई बाते सामने आरही है। अभी हाल ही में पता चला है कि ललित समेत पूरा भाटिया परिवार एक समय पर आसाराम बापू का भक्त था।  खबरों की मानें तो भाटिया परिवार का हर सदस्य एक समय पर रिज रोड, करोल बाग में स्थित आसाराम के आश्रम में जाया करते थे। इस बात की जानकारी क्राइम ब्रांच द्वरा पूछताछ में परिवार के किसी करीबी ने दी। करीबी ने यह भी बताया कि आसाराम के जेल जाने के बाद परिवार ने आश्रम जाना छोड़ दिया। हालांकि घर से मिले रजिस्टरों में कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं मिला है। पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि लगभग साढ़े तीन वर्ष पहले भाटिया परिवार के कुछ सदस्य वृंदावन गए थे। वहां उन्होंने गोवर्धन की परिक्रमा भी लगाई थी। 

ये भी पढ़ें: बुराड़ी कांड: भाटिया परिवार ने मरने से पहले इस शख्स को किया था फोन, कॉल रिकॉर्ड में बड़ा खुलासा

अभी हाल ही में पुलिस ने अपरिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त कर उनके कॉल रिकॉर्ड निकलवा लिए गए हैं। इन कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पूछताछ के लिए कुल 500 लोगों की लिस्ट बनाई गई है। जानकारी के मुताबिक, इनमें से अब तक करीब 100 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और अन्य 400 लोगों को भी बुलाकर पूछताछ की जाना बाकी है। सीडीआर रिपोर्ट में पुलिस का फोकस अंतिम बीते 4-5 महीनों के कॉल रिकॉर्ड पर ज्यादा है।

ये भी पढ़ें: बुराड़ी कांड: मौत के रहस्य से जल्द उठेगा पर्दा, पुलिस ने खंगाला कॉल रिकॉर्ड, बनाई 500 लोगों की लिस्ट

गौरतलब है कि दिल्ली के बुराड़ी संत नगर इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव 1 जुलाई को बरामद किए गए थे। पुलिस ने 7 महिलाओं और 4 पुरुषों के शव बरामद किए। इसमें से 10 के शव फेंदे से लटके हुए थे। जबकि एक 77 साल की बुजुर्ग महिला का शव घर फर्श पर पड़ा था।  पुलिस ने कहा शुरुआती जांच में सामूहिक आत्महत्या का मामला लगा रहा है, लेकिन हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। पुलिस ने साफ किया कि शव पर किसी तरह की कोई चोट के भी कोई निशान नहीं है। पुलिस ने यह भी बताया कि आस-पास के लोगों ने बताया कि इनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं था।  वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साफ हुआ है कि मौत लटकने से हुई है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बुराड़ी कांडक्राइममर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने