लाइव न्यूज़ :

BharatPe case: भारतपे मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने अशनीर ग्रोवर के परिवार के सदस्य को गिरफ्तार किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 20, 2024 11:34 IST

BharatPe case: भारतपे के पूर्व प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर के परिवार के सदस्य को फिनटेक यूनिकॉर्न के फंड के कथित दुरुपयोग के मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतपे के पूर्व प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर के परिवार पर शिकंजा आर्थिक अपराध शाखा ने अशनीर ग्रोवर के परिवार के सदस्य को गिरफ्तार कियादीपक गुप्ता माधुरी ग्रोवर की बहन के पति हैं

BharatPe case: भारतपे के पूर्व प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर के परिवार के सदस्य को फिनटेक यूनिकॉर्न के फंड के कथित दुरुपयोग के मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार किया है। 

घटनाक्रम से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया, "दीपक गुप्ता को फिलहाल मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में रखा गया है। उसे सीजेएम, साकेत कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा, जहां पुलिस आरोपी की पुलिस रिमांड मांगेगी।" 

दीपक गुप्ता माधुरी ग्रोवर की बहन के पति हैं। अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी ग्रोवर को भारतपे ने अपने नियंत्रण प्रमुख के पद से हटा दिया था। गुप्ता को 19 सितंबर की रात को गिरफ्तार किया गया था।

भारतपे ने दिसंबर 2022 में 5 आरोपियों - अशनीर ग्रोवर, माधुरी ग्रोवर, श्वेतांक जैन (माधुरी के भाई), सुरेश जैन (अशनीर के ससुर) और दीपक गुप्ता (अशनीर और माधुरी के बहनोई) के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की थी।

EOW ने मई 2023 में 81 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में भारतपे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर, उनकी पत्नी माधुरी जैन और उनके परिवार के सदस्यों दीपक गुप्ता, सुरेश जैन और श्वेतांक जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

पिछले महीने, EOW ने मामले में अपनी पहली गिरफ्तारी की थी - अमित कुमार बंसल को गैर-मौजूद फर्मों के सदस्यों में से एक होने के आरोप में पकड़ा गया था, जिन्होंने 2019 और 2021 के बीच भारतपे के तत्कालीन निदेशकों से 72 करोड़ रुपये का भुगतान प्राप्त किया था।

टॅग्स :अशनीर ग्रोवरक्राइमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो