लाइव न्यूज़ :

भागलपुरः लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के आवास से 3 कार्टून इंपीरियल ब्लू, 2 ब्लेंडर प्राइड, 4 बीयर और एक हंड्रेड पाइपर्स विदेशी शराब बरामद, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: August 2, 2023 17:31 IST

भागलपुरः जोगसर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह आदमपुर स्थित आवास पर छापेमारी की गई।

Open in App
ठळक मुद्दे आवास परिसर से भारी मात्रा में अलग- अलग ब्रांड के विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस को पीएचईडी विभाग के अभियंता के आवास पर विदेशी शराब लाने की गुप्त सूचना मिली थी।एसआई शक्ति पासवान के नेतृत्व में सीआईएटी की विशेष टीम के द्वारा छापेमारी की गई।

पटनाः बिहार में भागलपुर के जोगसर थाना के कोयलाघाट रोड स्तिथ खंजरपुर में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के आवास से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है। जोगसर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह आदमपुर स्थित आवास पर छापेमारी की गई।

इस दौरान उनके आवास परिसर से भारी मात्रा में अलग- अलग ब्रांड के विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने छापेमारी में 3 कार्टून इंपीरियल ब्लू, 2 कार्टून ब्लेंडर प्राइड, 4 कार्टून बीयर और 1 कार्टून हंड्रेड पाइपर्स विदेशी शराब बरामद किया है। दरअसल, पुलिस को पीएचईडी विभाग के अभियंता के आवास पर विदेशी शराब लाने की गुप्त सूचना मिली थी।

जिसके बाद एसआई शक्ति पासवान के नेतृत्व में सीआईएटी की विशेष टीम के द्वारा छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि इंजीनियर विजय कुमार अधीक्षण अभियंता पद पर तैनात थे। बीते दिनों उनका तबादला पूर्णिया हो गया है। उनका आवासीय परिसर चपरासी अमरेंद्र पासवान की देखरेख में था।

छापेमारी में शराब बरामदगी और गिरफ्तारी को लेकर वरीय अधिकारी के निर्देश पर जोगसर थाने में केस दर्ज कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। इंजीनियर विजय कुमार के आवास में छापेमारी के दौरान बरामद शराब की जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

बरामद शराब के कार्टन के ऊपर रेलवे पार्सल की सील-मुहर लगी मिली है। पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि रेलवे पार्सल मैन्युअल को धोखा देकर सील बंद कार्टन में शराब कैसे मंगाया जा रहा था। पुलिस ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अभियंता विजय कुमार के गार्ड अमरेंद्र पासवान और उसके सहयोगी छोटू उर्फ संतोष यादव को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वहीं मामले को लेकर अधीक्षण अभियंता का कहना है कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि गार्ड अमरेंद्र कुमार पासवान शराब के नशे में रहता था। जिसको लेकर उन्होंने कई बार फटकार भी लगाई थी। जबकि उन्हें जरा भी भनक नहीं थी कि शराब तस्करी का धंधा उसके आवास परिसर से चल रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा