लाइव न्यूज़ :

वीडियोः योगी की पुलिस की पिटाई से ऑटो चालक की मौत, अनाथ बेटियां लगा रही इंसाफ की गुहार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 1, 2018 13:53 IST

मामला बढ़ता देख गोपीगंज एसएचओ सुनील कुमार वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Open in App

संत रविदासनगर, 1 जुलाईः पुलिस के पास लोग इस उम्मीद से जाते हैं कि वो हमारी परेशानियों का समाधान करेगी। लेकिन वर्दी के रौब में चूर पुलिस अगर जान लेने पर उतारू हो जाए तो लोग किस उम्मीद से थाने जाएंगे? उत्तर प्रदेश के भदोही जिले गोपीगंज थाने में पुलिस का ऐसा ही क्रूर चेहरा देखने को मिला। मामूली जमीन का विवाद सुलझाने थाने गए ऑटो चालक रामजी मिश्रा को पुलिस ने पीटकर जेल में बंद कर दिया। वो चिल्लाते रहे कि मुझे लॉक-अप से बाहर निकालो वरना मर जाउंगा। पुलिस की संवेदनहीनता ने रामजी मिश्रा की जान ले ली और एक भरे-पूरे परिवार को अनाथ कर दिया। रामजी मिश्रा की तीन बेटियां इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। पत्नी को इतना बड़ा झटका लगा है कि वो रह-रहकर बेसुध हो जाती हैं।

बेटी की गुहार से हर किसी की आंखे नम

रामजी मिश्र की आर्थिक स्थिति नहीं थी। घर में पत्नी कंचन मिश्रा के अलावा तीन बेटियां (दीपाली, रेनू और गुड्डी) और एक बेटा ओम है। सभी का भरण-पोषण ऑटो चलाकर करते थे। पिता की मौत से बच्चे अनाथ हो गए। बड़ी बेटी दीपाली की इंसाफ की करुण पुकार सुनकर सभी का आंखें नम हो गई। दीपाली ने बताया, 'मेरे पिता और चाचा थाने में विवाद सुलझाने गए थे। तभी पुलिस वालों ने मेरे चाचा को दो-तीन थप्पड़ मारे और मेरे पिता को भी पीटने लगे। उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी और जेल के अंदर ले गया। उसके बाद उनके साथ क्या हुआ हमें नहीं पता। लॉक-अप में उनको कोई देखने वाला भी नहीं था। पुलिस ने हमें अनाथ कर दिया। हम हम कहां जाएंगे। कोई हमारी मदद करने वाला नहीं है।'

क्या है पूरा मामला?

रामजी मिश्रा का अपने सगे भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार (29 जून) को दोनों अपना विवाद सुलझाने परिवार समेत थाने पहुंचे। रामजी मिश्रा की बेटी विवाद लेकर थाने पहुंचे। गोपीगंज थाने में ना सिर्फ रामजी मिश्रा को पीटा बल्कि थाने में भी बंद कर दिया। लॉक अप में मौत के बाद गोपीगंज थाने में तैनात पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। पत्नी, बेटी मारने का आरोप लगाते रहे। पुलिस ने मृतक के भाई से लिखवा लिया कि रामजी की लॉक-अप में मौत नहीं हुई है।

मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

लॉक-अप में मौत की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एडीएम रामजी वर्मा की जांच रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल गोपीगंज एसएचओ सुनील कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। नए एसएचओ शेषधर पांडेय नियुक्त किए गए हैं। शेषधर पांडेय ने बताया, 'मामले की जांच चल रही है। हम पीड़ित परिवार से संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव सहायता मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज