लाइव न्यूज़ :

भदोही विधानसभा क्षेत्रः वोट न देने पर सपा समर्थकों ने किया हमला, पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: March 13, 2022 19:30 IST

Bhadohi assembly constituency: भदोही विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले नागमल पुर गांव में भाजपा और सपा के वोटरों की बड़ी संख्या है। इस सीट पर सपा के ज़ाहिद बेग ने भाजपा के रविंद्र नाथ त्रिपाठी को पराजित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदावा किया जा रहा है कि हमला करने वाले समाजवादी पार्टी के समर्थक हैं। नागमलपुर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पथराव शुरू कर दिया जिसमें नौ लोग घायल गए, जिनमें से छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

भदोहीः भदोही विधानसभा क्षेत्र के सुरयावा थाना इलाके के एक गांव में वोट नहीं देने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद दबंगों ने लाठी डंडे से लैस होकर दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। संघर्ष में ईंट, पत्थर और लाठी से हुई मारपीट में नौ लोग घायल हो गये।

इस सिलसिले में पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दावा किया जा रहा है कि हमला करने वाले समाजवादी पार्टी के समर्थक हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हालात के मद्देनजर फ‍िलहाल नागमलपुर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वर कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार की शाम भाजपा समर्थक सुरेश कुमार गुप्ता ने यादव बस्ती के अमला, गौरव, विमलेश, नीरज, रमेश, प्रदीप, विनय, आकाश, विवेक सहित कुल सत्रह लोगों के खिलाफ तहरीर दी जिसमें कहा गया कि यादव बस्ती के लोग एक राय होकर पहुंचे और वोट नहीं देने को लेकर अभद्रता करने लगे, बात बढ़ती गई।

उन्होंने बताया, तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कि दबंगों ने लाठी डंडों से हमले के साथ ही पथराव शुरू कर दिया जिसमें नौ लोग घायल गए, जिनमें से छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया, सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

इस मामले में सत्रह लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी, आपराधिक बल का प्रयोग, क्षति पहुंचाने जैसी सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। भदोही विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले नागमल पुर गांव में भाजपा और सपा के वोटरों की बड़ी संख्या है। इस सीट पर सपा के ज़ाहिद बेग ने भाजपा के रविंद्र नाथ त्रिपाठी को पराजित किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीBJPभदोहीविधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड