लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की के साथ मुखिया पुत्र शेख केयाजन और दिलशाद सहित 4 ने किया सामूहिक रेप, पंचायत में पंचों के साथ दो दिन तक मामले को दबाने का प्रयास

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2025 16:05 IST

पुलिस ने मुखिया पुत्र समेत दो आरोपियों शेख केयाजन और दिलशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपंचायती में मामला नहीं सुलझने पर परिजनों ने थाना में पांच सितंबर को आवेदन दिया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने मामले की जांच की थी।अगर पंचायती की गई है तो उन समाज के ठेकेदारों पर भी एक्शन होगा।

बेतियाः बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में श्रीनगर थाना अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ चार हैवानों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। सबसे दुखद बात तो यह है कि इस घटना के बाद समाज के ठेकेदारों ने सामूहिक दुष्कर्म के घटना को रफा-दफा करने के लिए दो दिन तक पंचायती किया। दरअसल दो सितंबर को घर में सो रही नाबालिग लड़की को चार हैवानों ने घर से ले जाकर खेत में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। वहीं, पंचायती में मामला नहीं सुलझने पर परिजनों ने थाना में पांच सितंबर को आवेदन दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने मामले की जांच की थी। पुलिस ने मुखिया पुत्र समेत दो आरोपियों शेख केयाजन और दिलशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

घटना के संबंध में बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि इस मामले में अगर पुलिस की लापरवाही आती है तो उनपर भी कार्रवाई होगी और अगर पंचायती की गई है तो उन समाज के ठेकेदारों पर भी एक्शन होगा। जिन्होंने ऐसे जघन्य अपराध को दबाने के लिए पंचायती किया है। बताया जा रहा है मुखिया पति चुन्नी खान अपने पुत्र शेख केयाजन और अन्य को बचाने के लिए पंचों के साथ दो दिन तक पंचायत सरकार में पंचायती किया था।

पीड़िता के परिजनों पर दबाव बनाने की कोशिश की थी। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। एफएसएल की टीम ने भी जांच किया है. पीड़िता का जहां दुष्कर्म किया गया था, वहां से कुछ दूरी पर पुलिस ने शराब के पैकेट और ठंडा बोतल भी बरामद किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceगैंगरेपBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए