लाइव न्यूज़ :

बेतियाः 60 साल के प्रेमी ने 48 साल की प्रेमिका पर फेंका तेजाब, झुलसी महिला अस्पताल में भर्ती, 12 साल पहले पत्नी की मौत हो गई थी...

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2022 17:13 IST

बिहार के नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगजवा गांव का मामला है. शख्स हैवान बन बैठा और अपनी प्रेमिका पर तेजाब फेंक दिया.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी शख्स का कहना है कि उसकी पत्नी की 12 साल पहले मौत हो गई थी.आरोपी शख्स ने पुलिस को कहा कि अपनी प्रेमिका पर तेजाब नहीं फेंका है. आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पटनाः बिहार के बेतिया से एक अजीबोगरीब प्रेम कहानी सामने है, जिससे यह स्पष्ट हुआ होता है कि "न प्रेम की कोई उम्र होती है और न नफरत की कोई सीमा." इसी कड़ी में बेतिया में रहने वाले 60 साल के शख्स प्रेमिका से प्रेम संबंध टूटने के बाद प्रेमिका पर तेजाब फेंक दिया.

जिसकी वजह से वो बुरी तरह झुलस गई और सुबह परिजनों उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया. गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि 60 साल के बूढे़ और 48 साल की महिला के बीच प्रेम संबंध थे. लेकिन बच्चों को लेकर दोनों के प्यार में दूरी आ गई.

इस क्रम में विवाद इतना बढ़ गया कि बूढ़ा शख्स हैवान बन बैठा और अपनी प्रेमिका पर तेजाब फेंक दिया. यह घटना नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगजवा गांव की बताई जा रही है. लेकिन इस मामले में महिला ने मीडिया के सामने अपने प्रेम प्रसंग की बात से तो इनकार किया है. लेकिन दोनों के संबंध को लेकर गांव में चर्चा है.

वहीं आरोपी शख्स का कहना है कि उसकी पत्नी की 12 साल पहले मौत हो गई थी. इसके बाद उसका महिला के साथ प्यार हो गया. दोनों के बीच कई वर्षों तक अच्छे रिश्ते रहे, लेकिन बच्चों की वजह से दोनों के बीच मतभेद पैदा हुए और फिर दूरियां बढ़ती गई. फिर दोनों अलग हो गये.

एक ही गांव में रहने की वजह से दोनों का आमना सामना हो जाता था, लेकिन हम अपना रास्ता बदल लेते थे, बात तक नहीं करते. आरोपी शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी प्रेमिका पर तेजाब नहीं फेंका है. उसे जबरन इस मामले में फंसाया जा रहा है. 

वहीं इस घटना पर नरकटियागंज शिकारपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि महिला के आवेदन पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद, आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला का बेतिया एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और मामले की जांच की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप