लाइव न्यूज़ :

26 वर्षीय आर्किटेक्ट के कपड़े उतरवाकर फोटो खींचने वाला ओला कैब ड्राइवर गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: June 5, 2018 19:22 IST

26 साल की युवती ने आरोप लगाया है कि कैब ड्राइवर ने उसे बंधक बनाकर पहले तो छेड़छाड़ की उसके बाद फिर उसके कपड़े उतरवाकर फोटो भी ली।

Open in App

बेंगलुरु, 5 जून: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से ओला कैब ड्राईवर के खिलाफ एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 26 साल की युवती ने आरोप लगाया है कि कैब ड्राइवर ने उसे बंधक बनाकर पहले तो छेड़छाड़ की उसके बाद फिर उसके कपड़े उतरवाकर फोटो भी ली। शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के मुताबिक यह मामला एक जून का है जब महिला ने मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ने को कैब बुकिंग की थी। रास्ते में ड्राइवर में जल्दी पहुंचने के लिए दूसरा रास्ता लिया। इसके बाद ड्राइवर ने एक सुनसान वाली जगह जाकर महिला से छेड़छाड़ की। फिर ड्राइवर ने गाड़ी लॉक कर के धमकी भी दी। अन्‍य लोगों को बुलाकर गैंगरेप करने की धमकी दी। इसके बाद ड्राइवर ने महिला से कपड़े उतरवाकर उसे फोटो के लिए पोज बनाने को कहा। महिला के इनकार पर उसे जान से मारने की कोशिश की। काफी विरोध करने के बाद आखिरकार महिला ने उसकी बात मानकर फोटो दे दिया। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली: CBSE NEET में नहीं हुआ पास तो छात्र ने आठवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

पुलिस ने कहा कि ड्राइवर ने महिला को यह धमकी भी दी अगर वह पुलिस से शिकायत करेगी तो वह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस मामले के बाद महिला मुंबई चली गई। वहां पहुंचकर ईमेल द्वारा बेंगलुरु के कमिश्‍नर से केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि महिला पेशे से आर्किटेक्ट है। 

ये भी पढ़ें: सुनंदा पुष्‍कर मौत मामला: शशि थरूर ने दी लिखित सफाई, मीडिया को जारी किया ये पत्र

एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने ओला कैब को भी नोटिस भेजा है। और ड्राइवर के वेरिफिकेशन को लेकर सवाल किया है। इसके बाद ओला के प्रवक्‍ता ने बताया कि आरोपी ड्राइवर को ब्‍लैक लिस्‍ट कर दिया गया है।

टॅग्स :ओलाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा