लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: 'अजान' के समय दुकान में गाना बजाने को लेकर हुई मारपीट, बहस के बाद युवकों ने कर दिया हमला, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 18, 2024 14:05 IST

बेंगलुरु में सिद्दन्ना लेआउट के पास कल शाम 'अज़ान' के समय लोगों के एक समूह और एक दुकानदार के बीच उस समय बहस हो गई जब एक दुकानदार ने ज़ोर से गाना बजा दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे 'अजान' के समय दुकान में गाना बजाने को लेकर हुई मारपीटपूरी घटना दुकान की सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गईहलासुरू गेट पुलिस सीमा में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में  'अज़ान' के समय दुकान में गाना बजाने के लिए हुई मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल  बेंगलुरु में सिद्दन्ना लेआउट के पास कल शाम 'अज़ान' के समय लोगों के एक समूह और एक दुकानदार के बीच उस समय बहस हो गई जब एक दुकानदार ने ज़ोर से गाना बजा दिया। 

इससे भड़के  कुछ मुस्लिम युवकों ने दुकानदार से सवाल किया और बहस शुरू हो गई। बहस के बाद युवकों ने  दुकानदार को पीट दिया। ये पूरी घटना दुकान की सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। बेंगलुरु पुलिस ने कहा है कि  हलासुरू गेट पुलिस सीमा में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, और पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए काम कर रही है।

बता दें कि नमाज को लेकर को लेकर मारपीट और विवाद के मामले हाल के दिनों में काफी बढ़े हैं। हाल ही में अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय के छात्रावास में नमाज अदा करने को लेकर विभिन्न देशों के छात्रों पर कथित तौर पर व्यक्तियों के एक समूह ने हमला किया, जिसके बाद बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और अन्य की तलाश कर रही है।

बता दें कि गुजरात विश्वविद्यालय में अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, श्रीलंका और अफ्रीका के छात्रों समेत लगभग 300 विदेशी छात्र पढ़ते हैं। विश्वविद्यालय के ए-ब्लॉक छात्रावास में लगभग 75 विदेशी छात्र रहते हैं, जहां यह घटना हुई। करीब 20-25 लोग छात्रावास परिसर में घुसे और विदेशी छात्रों के वहां नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताई और उन्हें मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए कहा। इसको लेकर उनके बीच बहस हो गई, छात्रों पर हमला व पथराव किया गया।

इससे पहले सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर दिल्ली पुलिस के एक कॉन्सटेबल ने एक व्यक्ति को लात मार दी थी जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने अपने जवान को निलंबित कर दिया था।

टॅग्स :बेंगलुरुक्राइमकर्नाटकइस्लामPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास