लाइव न्यूज़ :

Bengaluru building collapse: 7 और शव बरामद?, मरने वालों की संख्या 08, मालिक मुनिराज रेड्डी, बेटे भुवन रेड्डी और ठेकेदार मुनियप्पा अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2024 11:39 IST

Bengaluru building collapse: मुनिराज रेड्डी, उनके बेटे भुवन रेड्डी और इमारत का निर्माण करवाने वाले ठेकेदार मुनियप्पा को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।चार मंजिल के निर्माण की ही अनुमति दी गई थी लेकिन सात मंजिल का निर्माण किया जा रहा था।राहत- बचाव दल ने मंगलवार को एक शव बरामद किया।

Bengaluru building collapse: बेंगलुरु के बाबूसपाल्या में एक निर्माणाधीन इमारत के ढह जाने के बाद बचाव अभियान के दौरान सात और शव बरामद किए गए, जिससे मरने वालों की संख्या आठ हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारी बारिश के दौरान मंगलवार को हुई इस घटना के बाद से ही अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) तथा राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटी हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘मुनिराज रेड्डी, उनके बेटे भुवन रेड्डी और इमारत का निर्माण करवाने वाले ठेकेदार मुनियप्पा को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। मुनिराज के नाम पर इमारत का निर्माण किया जा रहा था।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘केवल चार मंजिल के निर्माण की ही अनुमति दी गई थी लेकिन सात मंजिल का निर्माण किया जा रहा था।’’

राहत- बचाव दल ने मंगलवार को एक शव बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि ‘‘सात और शव बरामद कर लिए गए हैं तथा छह श्रमिक घायल हो गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि अब तक तेरह श्रमिकों को बचा लिया गया है। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में सहायक कार्यकारी अभियंता विनय के. को बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने कर्तव्य में गंभीर लापरवाही के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। घटनास्थल का दौरा करने वाले लोकायुक्त न्यायमूर्ति बी एस पाटिल ने इसे ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’’ करार दिया।

आश्वासन दिया कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। आठ निर्दोष लोगों की जान चली गई और दो अन्य लोग अब भी फंसे हुए हैं। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? ऐसा क्यों हुआ? किसकी गलती है? हमने स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। हम यहां निरीक्षण के लिए आए हैं।’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला