लाइव न्यूज़ :

Bengaluru: बीबीए छात्र ने छठी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

By धीरज मिश्रा | Updated: February 1, 2024 12:39 IST

Bengaluru: पीईएस विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। छात्र कॉलेज में बीबीए कोर्स की पढ़ाई कर रहा था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की पहचान विग्नेश के तौर पर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे19 वर्षीय छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर जान दे दीपुलिस द्वारा अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई हैछात्र बीबीए का प्रथम वर्ष का छात्र था

Bengaluru: पीईएस विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। छात्र कॉलेज में बीबीए कोर्स की पढ़ाई कर रहा था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की पहचान विग्नेश के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, बीबीए छात्र ने मंगलवार शाम को विश्वविद्यालय की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

मृतक दक्षिणपूर्व बेंगलुरु के परप्पाना अग्रहारा में राघवेंद्रनगर का निवासी था। विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष का छात्र था। पुलिस के मुताबिक छात्र सुबह करीब 11 बजे कॉलेज में दाखिल हुआ और दोपहर तक क्लास अटेंड की। उन्हें इंजीनियरिंग ब्लॉक की चौथी मंजिल पर कैफेटेरिया में देखा गया था। बाद में वह छठी मंजिल पर गया और खिड़की से बाहर कूद गया।

सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों ने उसे खून से लथपथ पाया और अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परप्पना अग्रहारा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की आगे जांच कर रही है कि किस वजह से विग्नेश को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पिछले मामले पर एक नजर

एक साल से भी कम समय में पीईएस विश्वविद्यालय परिसर में किसी छात्र द्वारा आत्महत्या करने का यह तीसरा मामला है। जुलाई 2023 में, 19 वर्षीय छात्र आदित्य प्रभु ने गिरिनगर में पीईएस विश्वविद्यालय परिसर में आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। तीसरे वर्ष के छात्र सूर्या एम. अचार ने अक्टूबर 2023 में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी कैंपस में जीवन समाप्त कर लिया था।

बुधवार को जारी एक बयान में पीईएस विश्वविद्यालय ने कहा कि विग्नेश अच्छे अकादमिक रिकॉर्ड के साथ बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। बयान में कहा गया है कि यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि विश्वविद्यालय में इस समय कैलेंडर में बीबीए कार्यक्रम के लिए कोई परीक्षा या कोई मापी गई शैक्षणिक गतिविधि नहीं है।

 

टॅग्स :बेंगलुरुक्राइमPoliceक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो