लाइव न्यूज़ :

Begusarai Police: संजीवन सिंह, पत्नी संगीता देवी और बेटी सपना कुमारी की हत्या!, बेटा अंशु कुमार गंभीर रूप से घायल, घर से शव बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2024 16:05 IST

Begusarai Police: अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान संजीवन सिंह (45), उनकी पत्नी संगीता देवी (35) और बेटी सपना कुमारी (10) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदंपति का बेटा अंशु कुमार (पांच) गंभीर रूप से घायल हालत में मिला।घटना की सूचना शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे मिली।हत्या किसी भारी चीज से वार करके की गई है।

Begusarai Policeबिहार में बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां शनिवार की सुबह पति-पत्नी, पुत्र व पुत्री की धारदार हथियार से गला रेत देने का मामला सामने आया है। इसमें 3 लोगों की लोगों की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर है। जिन लोगों की हत्या हुई उनमें संजीवन सिंह उनकी पत्नी संजीता देवी और बेटी सपना कुमारी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय पुत्र संजीवन सिंह, उनकी पत्नी संजीता देवी एवं 10 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

जबकि इस घटना में गंभीर रूप से घायल 7 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार को चिंताजनक स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा भेजा गया है। अपराधियों के द्वारा एसिड भी सभी लोगों के शरीर पर डाला गया है। बताया जा रहा है कि संजीवन सिंह अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे तभी अपराधियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से पति-पत्नी और पुत्र और पुत्री को गर्दन काट दिया।

इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी। मौके बछवाड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। संजीवन सिंह ने दो शादी की थी पहले से एक बड़ा लड़का है। ग्रामीणों का कहना है कि आपसी रंजिश में ही अपराधियों के द्वारा इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस दिल दहलाने वाली वारदात के पीछे मकसद का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार संजीवन सिंह के सिर में छेद है। पुलिस गोली मारकर हत्या करने की संभावना जता रही है। पुलिस का कहना है कि किसी नुकीली चीज भोंककर या फिर गोली मारकर हत्या की गई, यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए