लाइव न्यूज़ :

Begusarai Crime News: आग ने मचाई तबाही, गर्भवती समेत 4 जिंदा जले, पूरा परिवार खत्म!

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2024 15:46 IST

Begusarai Crime News: मृतक नीरज कुमार पत्नी कविता देवी पुत्र लव और कुश सब एक ही साथ सोए हुए थे तभी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को घटनास्थल से सिर्फ 2 शव ही बरामद हुए हैं।मलबे से शव की तलाश पुलिस और ग्रामीणों के द्वारा की जा रही है। अगलगी की घटना के बाद इलाके में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।

Begusarai Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत से दर्दनाक हादसा सामने आया है। इसमें एक घर में लगी भीषण आग की वजह से 4 लोग जिंदा ही जल गए। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। आग इतनी भीषण लगी थी कि पुलिस को घटनास्थल से सिर्फ 2 शव ही बरामद हुए हैं।

फिलहाल घर के जले हुए मलबे में से शव की तलाश पुलिस और ग्रामीणों के द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है कि बीती रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धीरे-धीरे आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की घटना के बाद इलाके में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।

लोगों ने आग बूझने की कोशिश की लेकर आग की लपटें इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद फायर बिग्रेड के कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में एक ही परिवार के पति पत्नी और दो बच्चे जिंदा जल गए।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में हाहाकार मच गया है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि मृतक नीरज कुमार पत्नी कविता देवी पुत्र लव और कुश सब एक ही साथ सोए हुए थे तभी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गया।

लोग कुछ समझ पाते तब तक मैं आग इतना विकराल रूप ले रखा था कि घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। तेघरा डीएसपी रविन्द्र कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लगी थी। मरने वाले में बछवारा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत निवासी 33 वर्षीय नीरज पासवान उसकी पत्नी 25 वर्षीय कविता देवी और दो बेटे तीन वर्षीय लव और 5 वर्षीय कुश शामिल है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप