लाइव न्यूज़ :

Bareilly: 3 दिन से लापता लोकेश कुमार गंगवार का शव सरसों के खेत से बरामद?, अवैध संबंध में गई जान, दुष्कर्म मामले में जा चुका था जेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2025 12:52 IST

Bareilly: थाना सीबीगंज के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि लोकेश तीन भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था।

Open in App
ठळक मुद्देगंगवार एक महिला से दुष्कर्म के मामले में जेल भी जा चुका था और इन दिनों जमानत पर था।पारीक ने बताया कि एक महिला से उसके अवैध संबंध की सूचना है।महिला के पति से भी उसका विवाद चल रहा था।

Bareilly: बरेली जिले के सीबीगंज थाना इलाके के एक गांव में तीन दिनों से लापता युवक का शव सरसों के खेत से पुलिस ने बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक ने बताया कि सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली निवासी लोकेश कुमार गंगवार (38) का शव बृहस्पतिवार को एक ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने गांव में ही सरसों के खेत से बरामद किया। उन्होंने बताया कि गंगवार एक महिला से दुष्कर्म के मामले में जेल भी जा चुका था और इन दिनों जमानत पर था।

पारीक ने बताया कि एक महिला से उसके अवैध संबंध की सूचना है। महिला के पति से भी उसका विवाद चल रहा था। पुलिस ने महिला के पति समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थाना सीबीगंज के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि लोकेश तीन भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था।

मजदूरी करता था। तीन दिन से वह घर से लापता था। वह अक्सर कई-कई दिन के लिए घर से चला जाता था। ऐसे में परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई थी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके की पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।

शव को घसीटकर खेत में डाला गया था। एसएचओ ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि लोकेश की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव सरसों के खेत में फेंका गया होगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई