लाइव न्यूज़ :

Banswara Shocker: बांसवाड़ा में उदयपुर जैसा कांड नाकाम, स्कूल में चाकू लेकर पहुंचा था छात्र, सहपाठी को मारने का था इरादा

By अंजली चौहान | Updated: August 25, 2024 14:24 IST

Banswara Shocker: गुरुवार को नीलेश चाकू लेकर स्कूल आया और उस छात्र से भिड़ गया, जिसने उसके बारे में टीचर को जानकारी दी थी

Open in App

Banswara Shocker: राजस्थान के बांसवाड़ा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक नौवीं कक्षा का छात्र स्कूल में चाकू लेकर पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया गया। घटना पिछले गुरुवार की है। मिली जानकारी के अनुसार छात्र स्कूल में चाकू अपने एक सहपाठी को नुकसान पहुंचाने के मकसद से लाया था। यह सारा मामला बांसवाड़ा के एक सरकारी स्कूल का है।

पुलिस के मुताबिक छात्र की आयु 18 साल से ऊपर है और उसकी पहचान नीलेश के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को नीलेश स्कूल तो आया लेकिन वह किसी क्लास में नहीं गया। हालांकि वह अपना बैग क्लासरूप में छोड़ कर गया था। इसके बाद उसके एक सहपाठी ने इस बारे में शिक्षक को सूचित किया।

नीलेश इस बात से नाराज था उसकी गैर हाजिरी की बात शिक्षक को बताई गई। इसके बाद नीलेश अगले दिन स्कूल आया और उस छात्र को धमकाने लगा जिसने कि शिक्षक से शिकायत की थी। इससे पहले कि नीलेश कुछ कर पाता बाकी छात्रों ने उससे चाकू छीन लिया। 

छात्र नीलेश को पकड़कर प्रिंसिपल के पास ले गए और उन्होंने मामले के बारे में सबकुछ बताया। इसके बाद प्रिंसिपल ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने नीलेश को हिरासत में ले लिया। पुलिस को इस बात की जानकारी लगी कि नीलेश की आयु 18 साल से अधिक है। जिसके बाद उसके साथ वयस्क आरोपी की तरह व्यवहार किया जा रहा है। पुलिस ने चाकू को भी अपने कब्जे में ले लिया। नीलेश जो चाकू लाया था वह 18 सेमी लंबा था और नुकीला था। 

पुलिस ने बताया कि नीलेश ने कुछ ही समय पहले 500 रुपये में यह चाकू अपने गांव के पास लगे एक मेले से लिया था। पुलिस ने बताया कि वह पता करेंगे कि आखिर किसने यह चाकू नीलेश को बेचा। बता दें कि पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।  

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पुलिसक्राइमSchool Educationएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?