लाइव न्यूज़ :

बाणगंगा थाना क्षेत्रः गैस सिलेंडर लीक और घर में लगी आग, जिंदा जले 45 वर्षीय अकाउंटेंट रमेश शर्मा

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 30, 2026 12:58 IST

Banganga police station area: रमेश रोज की तरह सुबह चाय बनाने के लिए रसोई में गए थे। आशंका है कि गैस सिलेंडर की नली से लीकेज हो रही थी और जैसे ही चूल्हा जलाया गया, एकाएक आग भड़क उठी।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिलते ही बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची।घर तक पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की।घर अंदर से बंद होने के कारण वे भीतर नहीं जा सके।

इंदौरःमध्य प्रदेश के इंदौर में बाणगंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय रमेश शर्मा की घर में लगी आग में जिंदा जलने से मौत हो गई। रमेश निजी कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में कार्य करते थे और अपने परिवार के साथ उसी मकान में रहते थे। घटना के समय वे घर में अकेले थे, क्योंकि उनकी पत्नी और बच्चे कुछ दिनों के लिए रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे।पुलिस के अनुसार, सुबह करीब साढ़े छह बजे मोहल्ले के लोगों ने रमेश के घर से धुआं उठते देखा तो तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची।

इससे पहले कुछ स्थानीय लोग भी घर तक पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन घर अंदर से बंद होने के कारण वे भीतर नहीं जा सके। बताया जाता है कि रमेश रोज की तरह सुबह चाय बनाने के लिए रसोई में गए थे। आशंका है कि गैस सिलेंडर की नली से लीकेज हो रही थी और जैसे ही चूल्हा जलाया गया, एकाएक आग भड़क उठी।

रसोई में तेज लपटें और घना धुआं भर जाने से रमेश बाहर नहीं निकल सके और उसी में झुलसकर गिर पड़े। जब पुलिस और फायर ब्रिगेड ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो रमेश को गंभीर रूप से झुलसी हालत में पाया गया। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मौके की जांच में रसोई में रखे गैस सिलेंडर के पास जली हुई नली और अन्य सामान मिला है, जिसके आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक रूप से आग लगने का कारण गैस लीक माना है। फिलहाल बाणगंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साथ ही, सिलेंडर और गैस कनेक्शन से जुड़ी तकनीकी जांच के लिए संबंधित एजेंसी और फोरेंसिक टीम को भी सूचित किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और परिजनों व पड़ोसियों के बयान के बाद ही हादसे के कारणों का पता चलेगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौरPoliceअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल