लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर:बांदीपोरा में 3 साल की बच्ची का रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर उतरे लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2019 15:52 IST

जम्‍मू-कश्‍मीर की पूर्व मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बांदीपुरा रेप केस पर गुस्सा जताया है। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा है, 'संबल में तीन साल की बच्ची के साथ रेप के बारे में सुनकर सदमे में हूं। किस तरह के बीमार लोग ऐसे घिनौने काम को अंजान देते होंगे?

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय लोगों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, "दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। जिसमें राज्‍य पुलिस के कई शीर्ष अधिकारी हैं।

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले के संबल में 3 साल की बच्ची के साथ रेप के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तरी कश्मीर के डीआईजी मुहम्मद सुलेमान चौधरी ने बताया कि मामले में शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस रेप केस के लिए हमने एक स्पेशल टीम भी बनाई है। डीआईजी ने कश्मीर की जनता से अपील की है कि वो इस घटना के विरोध में हिंसा ना करें। पुलिस मामले में उचित कर्रावाई कर रही है। बच्ची से रेप करने का आरोप संबल के गांव मलिकपोरा के रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक पर है है। रेप की घटना 8 मई की है। 

 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बांदीपोरा रेप केस के मामले में श्रीनगर और बारामूला हाईवे पर विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

आरोपी संबल के गांव मलिकपोरा के रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक पर है। आरोपी की पहचना ताहिर अहमद के तौर पर की गई। आरोपी के पिता का नाम अब्दुल रहमान मीर है। ये लोग संबल के मलिकपोरा गांव के ही निवासी हैं। थाना संबल में आरोपी पर धारा 363/342/376 आरपीसी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईल नंबर 81/2019 है।

स्थानीय लोगों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, "दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए और मामले को फास्ट-ट्रैक आधार पर निपटाना चाहिए।" पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। जिसमें राज्‍य पुलिस के कई शीर्ष अधिकारी हैं। 

महबूबा मुफ्ती ने बांदीपोरा रेप केस पर किया ट्वीट 

इस मामले पर जम्‍मू-कश्‍मीर की पूर्व मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुस्सा जताया है। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा है, 'संबल में तीन साल की बच्ची के साथ रेप के बारे में सुनकर सदमे में हूं। किस तरह के बीमार लोग ऐसे घिनौने काम को अंजान देते होंगे? 'समाज अक्‍सर महिलाओं को रेप के लिए जिम्मेदार ठहराता है लेकिन आप लोग बताइए इस मासूम की क्या गलती थी? ऐसे वक्त में शरिया कानून अधिक सही प्रतीत होता है, जिसमें बच्‍चों के साथ ऐसे घृणित वारदात को अंजाम देने वालों की पत्‍थर मारकर जान ले ली जाती है।' 

टॅग्स :जम्मू कश्मीररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला