लाइव न्यूज़ :

बहन को ससुराल से बुलाया और चाचा-भाई ने मिलकर गला दबाकर हत्या की और चाकू से गर्दन काटकर शव को चलती ट्रेन के सामने फेंका?, झूठी शान के खातिर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2025 11:20 IST

ballia crime news: पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि 18 नवंबर की सुबह बैरिया थाना क्षेत्र के बकुल्हा में रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपहचान टोला फत्ते राय गांव निवासी प्रीति (17) के रूप में हुई।अभिषेक यादव नामक युवक से इसी साल प्रेम विवाह किया था।विवाह के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी।

ballia: बलिया जिले के बैरिया थाना पुलिस ने एक किशोरी की झूठी शान के खातिर हत्या करने के आरोप में उसके भाई को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि 18 नवंबर की सुबह बैरिया थाना क्षेत्र के बकुल्हा में रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद किया गया था।

बाद में उसकी पहचान टोला फत्ते राय गांव निवासी प्रीति (17) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि प्रीति ने 30 सितंबर को अभिषेक यादव नामक युवक से इसी साल प्रेम विवाह किया था और विवाह के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोप है कि प्रीति के परिजनों ने 16 नवंबर की रात उसे झांसा देकर ससुराल से घर बुलाया जिसके बाद उसके चाचा अशोक यादव और भाई आर्या कुमार यादव उर्फ पिंटू ने गांव के एक स्कूल में ले जाकर प्रीति की गला दबाकर हत्या कर दी।

कुरैशी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी प्रीति के शव को रेलवे लाइन के किनारे एक सुनसान स्थान पर ले गए और चाकू से उसकी गर्दन काटकर शव को चलती ट्रेन के सामने फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार को आर्या कुमार यादव उर्फ पिंटू को पुराने रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है और आरोपी चाचा की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज