लाइव न्यूज़ :

बख्तियारपुरः देवर से मोहब्बत, पत्नी शालू ने दिव्यांग पति धीरज कुमार को मार डाला, रास्ते से हटाने की साजिश और

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2025 20:03 IST

Bakhtiyarpur: पूछताछ में शालू ने कहा  कि "हम बस उसके बिना जी नहीं सकते थे, तो सोचा उसे ही दुनिया से हटा दें..."। बताया जाता है कि दिव्यांग पति धीरज ने हाल ही में 9 लाख में जमीन बेची थी।

Open in App
ठळक मुद्देघर से दो मोबाइल और पूरे 2 लाख 43 हजार रुपए बरामद किए।हत्या के बाद शव को नदी में फेंक दिया गया ताकि कहानी वहीं बह जाए।पति गायब है और पत्नी को कोई चिंता नहीं, तो शक की सुई घूमी और साजिश का नक्शा सामने आ गया।

Bakhtiyarpur:बिहार में पटना जिले के बख्तियारपुर में मोहब्बत में रिश्तों को शर्मसार करते हुए पत्नी ने अपने दिव्यांग पति धीरज कुमार को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दिव्यांग युवक धीरज कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी शालू कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में 22 साल की शालू ने माना कि उसने अपने ही चचेरे देवर के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची, ताकि दोनों बेधड़क होकर शादी कर सकें। लेकिन मोहब्बत की इस ‘मर्डर मिस्ट्री’ में ट्विस्ट तब आया, जब पुलिस ने उसके घर से दो मोबाइल और पूरे 2 लाख 43 हजार रुपए बरामद किए। पूछताछ में शालू ने कहा  कि "हम बस उसके बिना जी नहीं सकते थे, तो सोचा उसे ही दुनिया से हटा दें..."। बताया जाता है कि दिव्यांग पति धीरज ने हाल ही में 9 लाख में जमीन बेची थी।

उसकी जान, उसके रुपये और शायद उसका भरोसा तीनों लूट लिए गए। शालू और उसका देवर पिछले दो सालों से चोरी-छिपे मोहब्बत की गहराइयों में उतर रहे थे। मगर ये मोहब्बत फूलों की नहीं, खून की चाह रखती थी। धीरज को पहले पुल तक बुलाया गया, फिर शूटर से गोली चलवा दी गई। हत्या के बाद शव को नदी में फेंक दिया गया ताकि कहानी वहीं बह जाए।

लेकिन पुलिस ने जब देखा कि पति गायब है और पत्नी को कोई चिंता नहीं, तो शक की सुई घूमी और साजिश का नक्शा सामने आ गया। एसडीपीओ अभिषेक सिंह और थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा की टीम ने जब तहकीकात की, तो मालूम हुआ कि इस खौफनाक कहानी में कुल 5 अपराधी शामिल थे।

शालू तो अब सलाखों के पीछे है, मगर बाकी आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोग हैरान हैं और बदलते परिवेश में पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर चिंतित हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा