लाइव न्यूज़ :

बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने एक और वीडियो किया जारी, कहा- पुलिस नहीं, कोर्ट के सामने करूंगा सरेंडर

By भाषा | Updated: August 23, 2019 05:28 IST

आधुनिक हथियार और आग्नेयास्त्र बरामद बरामद होने के मद्देनजर अनंत सिंह के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून- ‘‘गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम’’ (यूएपीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी ।

Open in App
ठळक मुद्देअनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में मुंगेर सीट से कांग्रेस के टिकट पर ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था पर पराजित रही थीं । अनंत सिंह ने इस दौरान 19 अगस्त को एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह गिरफ्तारी से नहीं घबराते हैं, 2 से 3 दिनों बाद अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर देंगे।

पटना जिले के मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने गुरूवार देर शाम अपना तीसरा वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह पुलिस के समक्ष नहीं, अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे। सिंह के घर से एक एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब एक सप्ताह से फरार हैं। वह इससे पहले दो ऐसे वीडियो जारी कर चुके हैं।

अनंत सिंह ने इस दौरान 19 अगस्त को एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह गिरफ्तारी से नहीं घबराते हैं, 2 से 3 दिनों बाद अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर देंगे। अनंत ने आज जारी एक नए वीडियो में कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। वह पुलिस के सामने नहीं बल्कि अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। हमें अदालत पर भरोसा है।

उन्होंने पटना पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पता चल गया है कि ‘‘राज्य की सत्ताधारी जदयू के सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मेरे खिलाफ साजिश रचकर एक रिश्तेदार के माध्यम से घर मे हथियार रखवाए थे।’’

आधुनिक हथियार और आग्नेयास्त्र बरामद बरामद होने के मद्देनजर अनंत सिंह के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून- ‘‘गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम’’ (यूएपीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में मुंगेर सीट से कांग्रेस के टिकट पर ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था पर पराजित रही थीं । 

टॅग्स :अनंत सिंहबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली