लाइव न्यूज़ :

दो दिन की पुलिस रिमांड पर बाहुबली विधायक अनंत सिंह, वकील ने कहा- कराई जाए पूछताछ की वीडियोग्राफी, जान को खतरा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 29, 2019 20:13 IST

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पुश्तैनी घर से एके-47 रायफल मिलने के मामले में उनके सहयोगी लल्लू मुखिया ने भी बाढ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अनंत सिंह को दो दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। वकील ने आरोपी विधायक की जान को खतरा बताया है।

Open in App

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को अदालत ने दो दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. बाढ व्यवहार न्यायालय ने आज रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया है. बता दें कि पटना जिले के बाढ अनुमंडल के लदमा गांव स्थित पैतृक आवास से एके- 47 और हैंड ग्रेनेड की बरामदगी के बाद फरार चल रहे विधायक ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था.

आज ही अनंत के सहयोगी लल्लू मुखिया ने भी बाढ कोर्ट में सरेंडर किया है. कोर्ट की मंजूरी के बाद अब पुलिस अनंत सिंह से पूछताछ करेगी. अनंत सिंह से पूछताछ करने के लिए पटना पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दी थी जिस पर कोर्ट में बहस हुई थी और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था.

दो दिन पहले हुई सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था जिसे आज सुनाया गया. वहीं, अनंत सिंह के अधिवक्ता ने रिमांड के दौरान अधिवक्ता और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूछताछ की वीडियोग्राफी कराने की मांग अदालत से की है.

अधिवक्ता ने अनंत सिंह की बीमारी का हवाला देने के साथ-साथ अनंत सिंह की जान को खतरा बताया है. यहां उल्लेखनीय है कि अनंत सिंह के लदमा स्थित घर से पुलिस को एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिले थे. इस मामले में अनंत सिंह पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे. पुलिस को चकमा देते हुए 23 अगस्त को अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था.

अनंत सिंह कई दिनों से पटना पुलिस को चकमा दे रहे थे, जबकि उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई थीं. वहीं, अनंत सिंह को जेल भेजे जाने के बाद उनकी पत्नी नीलम सिंह ने जेल में हत्या की आशंका जताई थी. मीडिया से बात करते हुए नीलम ने कहा था कि मुंगेर से मेरे लोकसभा चुनाव लड़ने की सजा मेरे पति और परिवार को दी जा रही है. नीलम ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी.

टॅग्स :बिहारअनंत सिंहपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा