लाइव न्यूज़ :

पति हरिकिशन ने पत्नी फूला देवी की हत्या कर 6 फुट तक खुदाई कर शव घर में दफनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2025 21:43 IST

Bahraich:अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि नरपतपुरवा गांव निवासी फूला देवी (45) के मायके वालों ने बीती 13 अक्टूबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वे भी इसी गांव में रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पति फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। फैक्टरी में काम करने वाला उसका पति हरिकिशन घर लौटा था। सड़ांध आई और थोड़ा और खोदने पर फूला देवी का शव बरामद हुआ।

बहराइचः बहराइच जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के नरपतपुरवा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया। पुलिस ने छह फुट तक खुदाई करने के बाद शव बरामद किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी पति फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि नरपतपुरवा गांव निवासी फूला देवी (45) के मायके वालों ने बीती 13 अक्टूबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वे भी इसी गांव में रहते हैं।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि फूला के लापता होने से एक-दो दिन पहले हरियाणा की एक फैक्टरी में काम करने वाला उसका पति हरिकिशन घर लौटा था। अधिकारी ने बताया कि हरिकिशन के कमरे में गीली मिट्टी देखकर संदेह के आधार पर पुलिस ने खोदाई कराई और खोदाई के दौरान सड़ांध आई और थोड़ा और खोदने पर फूला देवी का शव बरामद हुआ।

कुशवाहा ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि गुमशुदगी की प्राथमिकी में संशोधन कर हरिकिशन के खिलाफ हत्या की धाराएं जोड़ी गई हैं। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और हत्या के कारणों की गहन जांच कर रही है।

फूला देवी के भाई रामधीरज ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि उनकी बहन की शादी 25 वर्ष पहले हरिकिशन से हुई थी। उनके मुताबिक, हरिकिशन शराब का आदी है और शराब पीकर अक्सर फूला को मारता-पीटता था तथा कुछ दिन पहले हरिकिशन घर लौटा था, लेकिन उसके बाद से फूला लापता थी तथा पूछने पर हरिकिशन ने कहा था कि फूला कहीं चली गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा