लाइव न्यूज़ :

ऑटो रिक्शा चालक का आरोप- 'पुलिस ने पेशाब पीने के लिए मजबूर किया, पैर भी तोड़ा', जानें मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 30, 2024 16:28 IST

ग्वालियर में एक ऑटो रिक्शा चालक ने पड़ाव पुलिस स्टेशन और लियर क्राइम ब्रांच पर हाल ही में आभूषण चोरी के एक मामले की जांच के दौरान उसे प्रताड़ित करने और पेशाब पीने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैऑटो रिक्शा चालक का आरोप- 'पुलिस ने पेशाब पीने के लिए मजबूर किया'मामला सर्राफा व्यापारी की कार से 15 लाख रुपये के गहने चोरी होने से जुड़ा है

भोपाल: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्वालियर में एक ऑटो रिक्शा चालक ने पड़ाव पुलिस स्टेशन और लियर क्राइम ब्रांच पर हाल ही में आभूषण चोरी के एक मामले की जांच के दौरान उसे प्रताड़ित करने और पेशाब पीने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

यह घटना 17 जून को हुई थी। मामला  सर्राफा व्यापारी की कार से 15 लाख रुपये के गहने चोरी होने से जुड़ा है। पुलिस ने कथित तौर पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दीपक शिवहरे को हिरासत में लिया और उसी को अपराधी माना। सीसीटीवी फुटेज में  दीपक का ऑटो  घटनास्थल के पास दिखा था। शिवहरे का आरोप है कि कोई आपराधिक रिकॉर्ड न होने के बावजूद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसके अनुसार 

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार दीपक ने आरोप लगाया है कि पूछताछ के लिए हिरासत के दौरान पुलिस ने उसे बेरहमी से पीटा और उसे पेशाब पीने को मजबूर किया। इतना ही नहीं पुलिस ने उसका पैर भी तोड़ दिया। 

मामले के सामने आने के बाद ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि हालांकि कुछ सबूत शिवहरे को चोरी से जोड़ते हैं। हालांकि पुलिस के पास कुछ पुख्ता सबूत नहीं हैं। एक्स-रे रिपोर्ट में कथित तौर पर शिवहरे के पैर में फ्रैक्चर दिखाया गया है। 

पुलिस ने शिवहरे और अन्य ऑटो चालकों के खिलाफ धारा 151 (शांति भंग) के तहत मामला दर्ज करने के बाद उन्हें छोड़ दिया है। एएसपी अखिलेश रेनवाल चोरी और कथित पुलिस बर्बरता दोनों की जांच कर रहे हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइमPoliceजेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?