लाइव न्यूज़ :

Assam Crime: स्कूल छोड़ने के बहाने शख्स ने नाबालिक के साथ किया रेप, राज खुलने के खौफ से कत्ल करके लाश को लगाया ठिकाने, जानिए कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 31, 2024 14:54 IST

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ एक शख्स ने रेप किया और अपना कुकर्म छुपाने के लिए बच्ची का बड़ी ही बेरहमी से कत्ल भी कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के कार्बी आंगलोंग जिले में नाबालिग के साथ रेप करके हत्या करने की वारदात सामने आयी हैआरोपी ने बच्ची को अपनी गाड़ी से स्कूल छोड़ने के बहाने दिया वारदात को अंजाम पुलिस के अनुसार आरोपी 26 जनवरी को लड़की के लेकर अपने साथ स्कूल के लिए निकला था

गुवाहाटी: पूर्वोत्तर राज्य असम में रेप और मर्डर की ऐसी भयावह वारदात सामने आयी है, जिसका पर्दाफाश करने वाले पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गये। जी हां, असम के कार्बी आंगलोंग जिले में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ एक शख्स ने रेप किया और अपना कुकर्म छुपाने के लिए बच्ची का बड़ी ही बेरहमी से कत्ल भी कर दिया।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार ड्राइवर के रूप में काम करने वाले पीड़िता के पड़ोसी ने पहले से परिचय होने का लाभ उठाया और अपनी गाड़ी से उसे स्कूल छोड़ने के बहाने जंगल में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ कुकृत्य करके बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

कार्बी आंगलोंग पुलिस के मुताबिक आरोपी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद पीड़िता के शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार यह घटना 26 जनवरी को हुई और उसका शव बीते मंगलवार को बरामद किया गया।

पुलिस ने कहा कि लड़की का शव बरामद करने के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह एक ड्राइवर है और वारदात को अंजाम देने से पहले वह अपने वाहन में बच्ची को डोलमारा स्थित उसके स्कूल ले जा रहा था, जहां वह एक छात्रावास में रहती थी।

आरोपी ने बताया कि रास्ते में सुनसान जगह देखकर उसने नाबालिग के साथ बलात्कार किया और वहीं पर उसकी हत्या करने के शव को जंगल में फेंक दिया। कार्बी आंगलोंग जिले के पुलिस अधीक्षक संजीब कुमार सैकिया ने घटना के संबंध में कहा कि पुलिस को 27 जनवरी को लड़की की गुमशुदगी की शिकायत मिली। जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा, “चार दिनों की खोज के बाद हमें जंगल में फेंका हुआ नाबालिग का शव मिला। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि आरोपी खुद बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन आया और वहां पर उसने बहाना बनाया कि लड़की के गायब होने के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।

पुलिस अधीक्षक सैकिया ने कहा कि जांच के दौरान पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को उसी ड्राइवर के साथ हॉस्टल भेजा था, जो गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के समय में साथ था। हमने बेटी के गायब होने के बाद हॉस्टल अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि लड़की हॉस्टल पहुंची ही नहीं है। 

एसपी ने कहा, “तमाम संदेहों के आधार पर पुलिस ने मंगलवार शाम में ड्राइवर को हिरासत में लिया और प्रारंभिक पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने हॉस्टल के रास्ते में उसकी हत्या कर दी। उसने पूछताछ में बताया कि बच्ची की हत्या से पहले उसने लड़की के साथ बलात्कार भी किया था।”

पुलिस ने बताया कि कार्बी आंगलोंग के चौकीहोला पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ धारा 302 (हत्या), 376 (16 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार) 201 (अपराध के सबूत नष्ट करना), यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराओं समेत आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

टॅग्स :रेपअसमक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्यामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम