लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान मामला: आरोपों के बीच बोले समीर वानखेड़े- मेरी मां मुस्लिम थी इसलिए निशाना बनाया जा रहा है

By अनिल शर्मा | Updated: October 25, 2021 16:32 IST

समीर वानखेड़े ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत विशेष अदालत में न्यायाधीश से कहा, "मेरी बहन और मृत मां सहित मेरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसमीर ने मीडिया से कहा, उन्हें यह गंदगी इस तरह नहीं फैलानी चाहिए मैं यह सब कानूनी रूप से लड़ूंगा और अदालत के बाहर इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता

मुंबईः  शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स बस्ट मामले की जांच कर रहे हैं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने सोमवार को कहा कि उन्हें उनकी मृत मां को लेकर निशाना बनाया जा रहा है। समीर ने कहा कि वह खुद जांच के लिए तैयार हैं। उनके पास 15 सालों की सर्विस का रिकॉर्ड है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, समीर वानखेड़े ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत विशेष अदालत में न्यायाधीश से कहा, "मेरी बहन और मृत मां सहित मेरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।" रिपोर्ट के मुताबिक मामले में दो हलफनामे दायर किए गए हैं- एक एनसीबी द्वारा और दूसरा वानखेड़े द्वारा।

समीर ने कहा, यह उन सभी चीजों को लाने का एक बदसूरत प्रयास है जो इस सब से जुड़ी नहीं हैं। मेरी मां मुस्लिम थीं तो क्या वह मेरी मृत मां को इस सब में घसीटना चाहते हैं? मेरी जाति और पृष्ठभूमि को सत्यापित करने के लिए, कोई भी मेरे पैतृक स्थान पर जा सकता है और मेरे परदादा से मेरे वंश का सत्यापन कर सकता है।

समीर ने मीडिया से कहा, लेकिन उन्हें यह गंदगी इस तरह नहीं फैलानी चाहिए। मैं यह सब कानूनी रूप से लड़ूंगा और अदालत के बाहर इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता। वानखेड़े के नेतृत्व में एक एनसीबी टीम ने 2 अक्टूबर को गोवा जाने वाले क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में अब तक आर्यन खान सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

वहीं रविवार को, क्रूज ड्रग्स मामले में एक स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सईल ने दावा किया कि आर्यन खान को छोड़ने के लिए एनसीबी के एक अधिकारी और फरार गवाह केपी गोसावी सहित अन्य लोगों द्वारा 25 करोड़ की मांग की गई थी।

प्रभाकर सईल ने कहा कि उन्होंने गोसावी को फोन पर सैम डिसूजा को फोन पर 2 अक्टूबर की छापेमारी के बाद आर्यन खान को एनसीबी कार्यालय में लाए जाने के बाद 25 करोड़ की मांग के बारे में बताते हुए सुना और "18 करोड़ पर समझौता करने के लिए" समीर वानखेड़े को 8 करोड़ रुपये देने के लिए।' उन्होंने यह भी दावा किया कि एनसीबी के अधिकारियों ने उन्हें नौ से दस कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा था।

टॅग्स :Sameer WankhedeAryan KhanNCB Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना गिरफ्तार, मुंबई NCB ने ड्रग्स तस्करी के मामले में लिया एक्शन

बॉलीवुड चुस्की'सत्यमेव जयते': आर्यन खान की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के खिलाफ मानहानि के मुकदमे पर समीर वानखेड़े की प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीसमीर वानखेड़े ने आर्यन और शाहरुख खान पर ₹2 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के ‘प्रीव्यू लॉन्च’, बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बने नेटफ्लिक्स शो पर शाहरुख बोले- मेरा एक ही हाथ काफी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास