लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स केस: CCTV फुटेज में दिखी शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी की कार, किरण गोसावी की बढ़ सकती है मुश्किलें

By विनीत कुमार | Updated: November 4, 2021 19:23 IST

आर्यन खान की रिहाई के लिए कथित तौर पर पैसे की डील के आरोपों पर जांच कर रही मुंबई पुलिस किरण गोसावी पर शिकंसा कस सकती है। मुंबई पुलिस को ऐसे सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसमें प्रभाकर सैल के आरोपों से जुड़ी बात सही साबित होने के संकेत मिल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकिरण गोसावी के बॉडीगार्ड रहे प्रभाकर सैल के आरोपों पर मुंबई पुलिस कर रही है जांच।पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसमें लोअर परेल में पूजा ददलानी की कार नजर आती है।प्रभाकर सैल ने आरोपों में पैसे की डील के लिए ददलानी, किरण गोसावी और सैम डिसूजा की लोअर परेल में मीटिंग की बात कही थी।

मुंबई: क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान की रिहाई के लिए कथित तौर पर पैसे की डील करने के आरोपों के बीच मुंबई पुलिस को बड़े सबूत हाथ लगे हैं। मुंबई पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी की नीले रंग की मर्सिडीज कार लोअर परेल इलाके में दिखी है। प्रभाकर सैल द्वारा दिए हलफनामे में भी इसका जिक्र किया गया था।

प्रभाकर सैल ने आरोप लगाए थे कि आर्यन खान को छोड़ने के लिए 18 करोड़ की डील की जानी थी। इसमें से 8 करोड़ समीर वानखेड़े को दिया जाना था। सैल दरअसल किरण गोसावी का बॉडीगार्ड रहा है। गोसावी वही शख्स है जिसकी सेल्फी आर्यन खान के साथ वायरल हुई थी।

गोसावी के खिलाफ दर्ज हो सकता है केस

सैल के आरोपों की जांच मुंबई पुलिस की विशेष एसआईटी टीम कर रही है। गोसावी और सैल दोनों ड्रग्स केस में एनसीबी के स्वतंत्र गवाह हैं। एसआईटी इस बात की जांच करेगी कि क्या गोसावी ने कथित डील पर खुद को एनसीबी अधिकारी बताकर पेश किया था। मामले में पुलिस अब पूजा ददलानी का बयान भी दर्ज कर सकती है।

गौरतलब है कि सैल ने दावा किया था कि ददलानी, गोसावी और सैम डिसूजा 3 अक्टूबर को लोअर परेल में मिले थे। ये घटनाक्रम आर्यन को एनसीबी द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद का है। 

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार सैल की ओर से किए गए दावे के बाद पुलिस ने इलाके में 10-15 सीसीटीवी फुटेज खंगाली और उन्हें ददलानी की नीली मर्सिडीज और गोसावी और डिसूजा की दो इनोवा कार नजर आई।

सैल के दावे के मुताबिक लोअर परेल मीटिंग के बाद उन्होंने गोसावी को उनके वाशी स्थित आवास पर छोड़ दिया था। गोसावी ने सैल से तारदेव में एक होटल के बाहर से पैसे लेने को कहा था। सैल के मुताबिक एक शख्स कार में आया और उसे दो बैग दिए, जिसे वह ट्राइडेंट होटल में डिसूजा के पास लेकर गया।

पूजा ददलानी से मिले थे 50 लाख रुपये

डिसूजा ने पैसे गिने और कहा कि वे केवल 38 लाख रुपये हैं। डिसूजा खुद को एक बिजनेसमैन बताता है। डिसूजा ने एक टीवी इंटरव्यू में दावा किया कि ददलानी से 50 लाख रुपये मिले थे, लेकिन बाद में जब उसे पता चला कि गोसावी एक धोखेबाज है, तो पैसा वापस कर दिया गया। 

डिसूजा के अनुसार गोसावी ने उसे बताया था कि वह एक ऐसे व्यक्ति के दबाव में था जिसका नंबर उसके फोन पर SW (समीर वानखेड़े) के रूप में सेव था, लेकिन ट्रूकॉलर ऐप से डिसूजा को पता चला कि वह नंबर सैल का था।

मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने नाम न छापने पर कहा कि उन्होंने डिसूजा को पूछताछ के लिए बुलाया है, लेकिन अभी तक नहीं आया है।  बहरहाल, एसआईटी गोसावी के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है। उसके खिलाफ पहले ही पुणे और अंबोली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। निजी जासूस होने का दावा करने वाले गोसावी को पिछले महीने पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :आर्यन खानशाहरुख खानNCB Mumbaiमुंबई पुलिसMumbai police
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला