लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर विराट कोहली की गिरफ्तारी की उठी मांग, स्टार क्रिकेटर के प्रशंसक ने की रोहित शर्मा के समर्थक की हत्या, जानें पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: October 15, 2022 11:32 IST

रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिलनाडु के अरियालुर जिले से एक शख्स को अपने दोस्त की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों के बीच क्रिकेट को लेकर बहस हुई जिसके बाद आरोपी एस. धर्मराज ने पी विग्नेश की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्दे घटना मंगलवार, 11 अक्टूबर की है जब एक पार्टी में दोनों प्रशंसकों के बीच क्रिकेट पर चर्चा हो रही थी। रोहित शर्मा के फैन पी विग्नेश ने विराट कोहली का मजाक उड़ाया जिसके बाद धर्मराज नाम के शख्स ने उसकी हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों दोस्त थे।

चेन्नईः स्टार क्रिकेटर विराट कोहली शनिवार सुबह से ही ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। हैशटैग #ArrestKohli के साथ उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। मामला दरअसल यह है कि विराट कोहली के एक प्रशंसक को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के प्रशंसक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों को लेकर उनके प्रशंसकों में तीखी बहस हो गई जिसके बाद ये घटना घटी। गौरतलब बात है कि दोनों दोस्त थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिलनाडु के अरियालुर जिले से एक शख्स को अपने दोस्त की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों के बीच क्रिकेट को लेकर बहस हुई जिसके बाद आरोपी एस. धर्मराज ने पी विग्नेश की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि एस. धर्मराज विराट कोहली और उनकी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का बड़ा समर्थक है और वहीं दूसरी ओर पी विग्नेश टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा का फैन था। 

 घटना मंगलवार, 11 अक्टूबर की है। एक पार्टी में दोनों के बीच क्रिकेट पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान रोहित शर्मा के फैन पी विग्नेश ने IPL टीम RCB और विराट कोहली का मजाक उड़ाया। विग्नेश द्वारा मजाक उड़ाने के बाद धर्मराज का काफी गुस्सा आया और उसने शराब की बोतलें और क्रिकेट के बल्ले से दोस्त पर ही हमला कर दिया जिसके कारण विग्नेश की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक घटना के अगले दिन सुबह में श्रमिकों ने विग्नेश के शरीर को सुनसान जगह पर देखा और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। इस बात को लेकर रोहित के प्रशंसक विराट कोहली पर काफी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। विराट की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हैशटैग ट्रेंड करा रहे हैं। यूजर्स यहां विरोट कोहली के एग्रेशन को इंगित कर रहे हैं। विराट के व्यवहार को लेकर मीम्स और प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

टॅग्स :विराट कोहलीरोहित शर्माTamil Naduक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला