लाइव न्यूज़ :

Araria Crime News: एक्सिस बैंक से 90 लाख की लूट, एसपी और एसडीपीओ आवास से महज कुछ दूरी पर घटना, सुबह 11 बजे 6 अपराधियों ने दिया अंजाम

By एस पी सिन्हा | Updated: January 23, 2024 15:36 IST

Araria Crime News: अररिया एसपी और एसडीपीओ आवास से महज कुछ दूरी पर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में बडी लूट की घटना को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ मौजूद थी और लेन-देन का काम हो रहा था।अपराधी ग्राहक बनकर बैंक में घुसे और कर्मी और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर ले लिया।बैंक कर्मियों को एक कमरे में बंद कर दिया और जमकर लूटपाट मचाई।

Araria Crime News: बिहार में अररिया शहर के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक से अपराधियों ने हथियार के बल पर 90 लाख से ज्यादा रुपए लूट लिया। दिनदहाड़े हथियारबंद लुटेरों ने निशाना बनाते हुए अररिया एसपी और एसडीपीओ आवास से महज कुछ दूरी पर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में बडी लूट की घटना को अंजाम दिया।

अपराधी छह की संख्या में थे और सभी हथियारों से लैस थे। घटना करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जाती है। अपराधियों ने लूटपाट के क्रम में दो राउंड फायरिंग भी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधियों ने बैंक के कर्मचारी और ग्राहकों को बैंक के चेस्ट रूम में बंद कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सूचना के बाद मौके पर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह, एसडीपीओ रामपुकार सिंह और नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु भारी पुलिस बलों के साथ बैंक पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। कहा जा रहा है कि हर दिन की तरह बैंक की शाखा समय पर खुल गई थी। बैंक में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ मौजूद थी और लेन-देन का काम हो रहा था।

इसी दौरान हथियारों से लैस अपराधी ग्राहक बनकर बैंक में घुसे और कर्मी और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर ले लिया। बैंक कर्मियों को एक कमरे में बंद कर दिया और जमकर लूटपाट मचाई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने कमरे में बंद बैंक कर्मियों को बाहर निकाला और घटना से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।

टॅग्स :बिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना