लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: 'पाकिस्तान जिंदाबाद.....', बिहार के आरा में लगे देश विरोधी नारे, 5 लोग गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: December 24, 2022 12:03 IST

इस घटना का वीडियो जब वायरल होने लगा तो पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के आरा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने की खबर सामने आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ युवकों को देश विरोधी नारे लगाते हुए देखे गए है।

पटना:बिहार के भोजपुर में कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का एक वीडियो सामने आया है। जारी वीडियो में कुछ लड़कों को देश विरोधी नारे लगाते हुए देखा गया है। 

ऐसे में जब यह वीडियो वायरल हुआ तो इस पर कार्रवाई हुई है और मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दावा है कि मैच जीतने के बाद जुलूस निकाली गई थी और फिर बीच सड़क पर ये नारे लगाए गए थे। 

क्या दिखा वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कुछ युवक हाथ में ट्राफी लिए हुए है और शोर-गुल मनाते हुए सड़क पर चल रहे है। वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि कुछ छात्र कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे है। ऐसे में इनके द्वारा यह नारे कई बार लगाए गए है। 

इस छोटे से वीडियो क्लिप में यह साफ नहीं हुआ है कि पहले किसने और बाद में और कौन-कौन से युवकों ने यह देश विरोधी नारा लगाया है। हालांकि दावा यह किया जा रहा है कि इन लड़कों ने यह नारा लगाया है। ऐसे में इन लड़कों के बीच एक युवक ने इस घटना का वीडियो बना लिया था जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला

वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह घटना बुधवार को भोजपुर जिले के चांदी गांव में घटी है। दावे के अनुसार, गांव में बैडमिंटन के टूर्नामेंट का आयोजन था जिसका फाइनल कोईलवर और चांदी के बीच हुआ था। इस मैच में चांदी की जीत हुई थी जिसके बाद उन्हें ट्राफी दिया गया था जिसे लेकर एक जुलूस निकला था। 

दावा है कि इस जुलूस में देश विरोधी नारे लगाए गए है और इसका वीडियो वायरल होने पर इस पर कार्रवाई हुई है। वीडियो सामने आने के बाद भोजपुर के एसपी संजय सिंह ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था जिसके तहत यह कार्रवाई हुई है। कथित नारे देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 

टॅग्स :क्राइमबिहारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली