लाइव न्यूज़ :

उन्नाव में गैंगरेप का एक और मामला, वीडियो बना दो साल से ब्लैकमेलिंग-यौन उत्पीड़न

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 2, 2018 00:18 IST

उन्नाव में एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप कर घटना का वीडियो बना ब्लैकमेंलिंग और उसका यौन उत्पीड़न किए जाने का पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Open in App

उन्नाव, 1 मई। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से गैंगरेप का एक और मामला सामने आया है। उन्नाव पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक एक दलित महिला ने पुलिस मामला दर्ज करवाते हुए कहा है कि उसकी छोटी बेटी के साथ गैंगरेप कर घटना का वीडियो बना ब्लैकमेंलिंग और उसका यौन उत्पीड़न किया जा रहा है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक मामला दो साल पुराना है जहां उन्नाव की रहने वाली एक दलित लड़की के साथ दो साल पहले सामूहिक बलात्कार कर घटना का वीडियो बनाया और किसी से कहीं शिकायत करने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। आरोपी बीते दो सालों से लड़की का उत्पीड़न और उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। 

पुलिस ने इस मामले में अब तक 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है। 

बता दें कि उन्नाव गैंगरेप में जेल में बंद आरोपी बीजेपी विधायक के खिलाफ सीबीआई जांच जारी है। लेकिन जांच से असंतुष्ट पीड़िता का परिवार मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा है। उन्नाव गैंगरेप कांड के कई आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिवार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है।

पीड़िता के परिवार वालों का कहना है कि पीड़िता के पिता की हत्या के बाद पुलिस को दी गई तहरीर में कई आरोपी ऐसे हैं जिनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनका कहना है कि पुलिस ने तहरीर भी मनमाने ढंग से लिखी है। पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में आरोपी पुलिस अधिकारियों पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

टॅग्स :गैंगरेपरेपउन्नाव गैंगरेपउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास