लाइव न्यूज़ :

Ankita Bhandari Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट में वीआईपी लोगों के लिए लाई जाती थीं लड़कियां, पूर्व कर्मचारी का दावा

By रुस्तम राणा | Updated: September 27, 2022 15:43 IST

पूर्व कर्मचारी ने एएनआई से कहा कि, अंकित गुप्ता (आरोपी) और पुलकित आर्य (मुख्य आरोपी) लड़कियों के साथ शारीरिक और मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया करते थे। पूर्व कर्मचारी ने कहा, कि उनके द्वारा वहां लड़कियों को लाया जाता था, क्योंकि वीआईपी वहां आते थे।

Open in App
ठळक मुद्देवनंतरा रिसॉर्ट में पूर्व कर्मचारी ने 3 महीने (मई से जुलाई तक) किया था कामउसने बताया- पुलकित और अंकित के द्वारा वहां लड़कियों से गलत व्यवहार किया जाता थापूर्व कर्मचारी ने बताया - वे वहां वीआईपी लोगों के लिए लड़कियां लाते थे

देहरादून/ऋषिकेश: अंकिता भंडारी हत्याकांड में वनंतरा रिसॉर्ट से जुड़े काले राज़ परत दर परत खुलते जा रहे हैं। रिसॉर्ट की एक पूर्व कर्मचारी ने पुलकित आर्य पर दुर्व्यवहार करने और मौखिक रूप से गाली देने का आरोप लगाया है। अंकिता हत्याकांड में वह मुख्य आरोपी है। इतना ही नहीं, पूर्व कर्मचारी ने आरोपियों और सिसॉर्ट से जुड़ी काली करतूतों से परदा हटाया है।

पूर्व कर्मचारी ने एएनआई से कहा, मैंने मई में वनंतरा रिजॉर्ट जो कि ऋषिकेश में स्थित है उसे ज्वाइन किया था। लेकिन जुलाई में वहां नौकरी छोड़ दी। उसने बताया कि अंकित गुप्ता (आरोपी) और पुलकित आर्य ने लड़कियों के साथ शारीरिक और मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया था। पूर्व कर्मचारी ने कहा कि उनके द्वारा वहां लड़कियों को लाया जाता था, क्योंकि वीआईपी वहां आते थे। 

बता दें कि अंकिता हत्याकांड में पुलकित आर्य, अंकित गुप्ता और सौरभ (रिसॉर्ट प्रबंधक) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों पर 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंड़ारी की हत्या और साक्ष्यों को मिटाने का आरोप है। प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में अंकिता के डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। हालाँकि, रिपोर्ट में मृत्यु से उसके शरीर में चोटों के भी निशान मिले हैं। 

अंकिता भंडारी हत्याकांड में राजस्व सब इंस्पेक्टर वैभव प्रताप पर गाज गिरी है। उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उपनिरीक्षक 18 सितंबर की घटना के बाद से छुट्टी पर है। इसके अलावा यमकेश्वर के उपजिलाधिकारी को भी निलंबिति किया गया है। पौड़ी गढ़वाल के डीएम वीके जोगदांडे के अनुसार, उपजिलाधिकारी को मामले की जांच करने और राजस्व एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। 

टॅग्स :हत्याRishikeshउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह