लाइव न्यूज़ :

अंकिता भंडारी को तीन साल बाद मिला इंसाफ, कोर्ट ने पुलकित आर्या समेत अन्य दो को दी आजीवन कारावास की सजा; जानें क्या है मामला

By अंजली चौहान | Updated: May 30, 2025 14:09 IST

Ankita Bhandari Murder Case:उत्तराखंड की एक अदालत ने 2022 में अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी पाया। तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

Open in App

Ankita Bhandari Murder Case: उत्तराखंड के कोटद्वार की एक सत्र अदालत ने शुक्रवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड में रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी करार दिया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) की अदालत ने तीनों को आईपीसी की धारा 302, 210बी, 201 के तहत दोषी ठहराया।

गौरतलब है कि 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की 2022 में निर्मम हत्या की गई थी। साल 2022 के बाद आज जाकर अंकिता और उसके परिवार को इंसाफ मिला है। 

अदालत ने फैसला सुनाते हुए तीनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत जुर्माना भी लगाया। अंकिता भंडारी के परिवार को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की।

यह मामला अंकिता से जुड़ा है, जिसका शव 24 सितंबर, 2022 को ऋषिकेश में चिल्ला नहर से बरामद किया गया था।अधिकारियों द्वारा उसका शव बरामद किए जाने से कम से कम छह दिन पहले वह लापता बताई गई थी।

अंकिता भंडारी भारतीय जनता पार्टी के निष्कासित नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य द्वारा संचालित रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी।

पुलकित आर्य को कथित तौर पर एक विवाद के बाद उसे नहर में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में दो और लोगों - अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर को भी गिरफ़्तार किया गया था।

4 दिसंबर को उत्तराखंड पुलिस ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच लगभग पूरी हो चुकी है, अब सिर्फ़ आरोपियों का नार्को टेस्ट होना बाकी है। इससे पहले तीनों आरोपियों ने नार्को और पॉलीग्राफ़ टेस्ट कराने से इनकार कर दिया था, उनका कहना था कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने यह नहीं बताया कि वह चार्जशीट दाखिल करने के बाद नार्को और पॉलीग्राफ़ टेस्ट क्यों कराना चाहता है।

इस मामले में तब व्यापक आक्रोश फैल गया जब ऐसी खबरें सामने आईं कि अंकिता पर रिसॉर्ट के मेहमानों को "विशेष सेवाएं" प्रदान करने का दबाव बनाया जा रहा था। करीब दो साल तक चली सुनवाई के दौरान सूचीबद्ध 97 गवाहों में से अदालत ने 47 से पूछताछ की।

टॅग्स :Rishikeshकोर्टक्राइमहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...