लाइव न्यूज़ :

दूसरी जाति मे शादी करने से गुस्साये पिता ने गर्भवती बेटी का गला रेत कर की हत्या, मां पूरी घटना देख हुई बेहोश

By वैशाली कुमारी | Updated: July 23, 2021 12:21 IST

बेटी की हत्या करने के लिए पिता ने पूरी प्लानिंग पहले से ही तैयार की थी। वह अपनी नवविवाहित बेटी और पत्नी को जमीन दिखाने के बहाने घर से दूर ले गया और उसका गला रेत दिया। बेटी की हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। 

Open in App
ठळक मुद्देखुशबू का शव खून से लथपथ देखकर उसकी मां घटनास्थल पर ही बेहोश हो गई, झारखंड का मामला20 वर्षीय खुशबू कुमारी का शव गोविंदपुर नवाटांड में एक खाली भूखंड पर पड़ा मिलाआरोप हैं कि बेटी की हत्या करने के लिए पिता ने पूरी योजना पहले से ही तैयार की थी

झारखंड: धनबाद में एक पिता ने अपनी बेटी की जाति से बाहर शादी करने के कारण उसकी हत्या कर दी। आरोप हैं कि बेटी की हत्या करने के लिए पिता ने पूरी योजना पहले से ही तैयार की थी। वह अपनी नवविवाहित बेटी और पत्नी को जमीन दिखाने के बहाने घर से दूर ले गया और उसका गला रेत दिया। बेटी की हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। 

20 वर्षीय खुशबू कुमारी का शव बाद में गोविंदपुर नवाटांड में एक खाली भूखंड पर पड़ा मिला, जहां आरोपी पिता उन्हें नयी जमीन दिखाने के बहाने ले गया था। बेटी गर्भवती थी। गोविंदपुर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि घटना बुधवार शाम करीब छह बजे की है। आरोपी की पहचान राम प्रसाद के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी और बेटी को झरिया बस्ती से गोविंदपुर नवाटांड एक ऑटोरिक्शा से खेत दिखाने के लिए ले आया था।

बेटी की गर्दन पर किए पिता ने कई वार

राम प्रसाद ने कथित तौर पर अपनी बेटी की गर्दन पर कई बार धारदार हथियार से वार किया। बेटी को खून से लथपथ देख उसकी पत्नी मदद के लिए रोने लगी तो वह व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

बाद में खुशबू का शव खून से लथपथ देखकर महिला बेहोश हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जो मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने कहा है कि यवती की मां की शिकायत के मुताबिक सात महीने पहले अपनी बेटी की दूसरी जाति के व्यक्ति से शादी करने से राम प्रसाद नाखुश था। झरिया थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार झा ने बताया कि हालांकि गोविंदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर, पुलिस अपराधी की तलाश कर रही है।

टॅग्स :क्राइमझारखंडहत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला