लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh: 14 साल के लड़के ने 20 रुपये के लिए ब्लेड से काट दिया सहपाठी का गला, खुद को भी घायल किया

By रुस्तम राणा | Updated: October 23, 2025 15:05 IST

ये किशोर आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के एक आदिवासी खेल स्कूल में पढ़ते थे। घायल छात्र अब खतरे से बाहर है और उसके गले पर पाँच टांके लगाए गए हैं।

Open in App

Andhra Pradesh Crime News:आंध्र प्रदेश में एक 14 वर्षीय लड़के ने 20 रुपये न देने पर अपने सहपाठी का गला ब्लेड से काट डाला। नौवीं कक्षा का यह किशोर कथित तौर पर घटना के दौरान शराब के नशे में था। ये किशोर आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के एक आदिवासी खेल स्कूल में पढ़ते थे। घायल छात्र अब खतरे से बाहर है और उसके गले पर पाँच टांके लगाए गए हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अपने सहपाठी का गला काटने के बाद, उसने पुलिस की गिरफ़्तारी के डर से अपना गला भी काटने की कोशिश की। इसके अलावा, आरोपी को मामूली चोट आई और उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दोनों छात्र अराकू घाटी स्थित एक स्पोर्ट्स स्कूल में पढ़ते थे। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर शराब समेत बुरी आदतों का आदी है।

कैसे हुई क्राइम की ये वारदात?

बुधवार (22 अक्टूबर) को आरोपी किशोर शराब पीकर अरकू गाँव में घूम रहा था। तभी उसकी नज़र अपने छह सहपाठियों पर पड़ी। उसने उनसे 20 रुपये मांगे। जब उन्होंने मना किया, तो उसने उनमें से एक पर हमला कर दिया और ब्लेड से उसका गला काट दिया। बाद में, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के डर से उसने उसी ब्लेड से अपना गला काटने की कोशिश की।

स्कूल प्रिंसिपल ने कहा, "सौभाग्य से, उसकी नसों को कोई नुकसान नहीं पहुँचा, क्योंकि घाव ज़्यादा गहरा नहीं था। डॉक्टरों ने कहा है कि वह खतरे से बाहर है। हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।" अराकू वैली पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर गोपाल राव ने कहा कि जाँच पूरी होने के बाद आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया जाएगा।

 

टॅग्स :आंध्र प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह