लाइव न्यूज़ :

Anant Singh V/S Sonu Monu: कौन हैं सोनू-मोनू?, पूर्व विधायक अनंत सिंह पर किया गोलियों की बौछार!, जानें कैसे बच गए छोटे सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2025 13:13 IST

Anant Singh V/S Sonu Monu: पुलिस को शाम को बाढ़ के नौरंगा गांव में गोलीबारी की सूचना मिली। एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तीन खोखे बरामद किए।

Open in App
ठळक मुद्देइलाके के लोगों के विरोधाभासी बयान मिल रहे हैं। घटना में पूर्व विधायक सहित कोई भी घायल नहीं हुआ है।आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।

पटनाः पटना जिले के मोकामा इलाके में दो समूहों के बीच बुधवार को हुई गोलीबारी में पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवकाश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गोलीबारी में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एसएसपी ने कहा, "ऐसी खबरें हैं कि पटना जिले के बाहरी इलाके बाढ़ के नौरंगा गांव में दो समूहों के बीच 12 से 15 गोलियां चलीं। मामले की जांच की जा रही है...वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।" पुलिस को शाम को बाढ़ के नौरंगा गांव में गोलीबारी की सूचना मिली। एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तीन खोखे बरामद किए।

बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राकेश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "मामले की जांच की जा रही है।" घटना के कारण के बारे में पूछे जाने पर एएसपी ने कहा, "इलाके के लोगों के विरोधाभासी बयान मिल रहे हैं। हम इसकी जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों के एक वर्ग ने दावा किया है कि शुरू में पूर्व विधायक के निर्देश पर उनके समर्थकों ने कुछ गोलियां चलाई थीं जबकि कुछ लोगों ने दावा किया कि दोनों समूहों के बीच गोलीबारी हुई थी।” बाढ़ के एएसपी ने कहा, "इस घटना में पूर्व विधायक सहित कोई भी घायल नहीं हुआ है।"

हालांकि, एएसपी ने गैंगवार की संभावना से इनकार किया और कहा, "जैसा कि ग्रामीणों ने दावा किया है...दूसरे पक्ष ने जवाबी कार्रवाई में ही गोली चलाई। यह गैंगवार जैसा नहीं लगता।" उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत में दावा किया गया है कि गोलीबारी के दौरान उनके घर को निशाना बनाया गया था और इसके आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।

घटना पर टिप्पणी करते हुए सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि नौरंगा गांव के गरीब लोगों के एक समूह ने उनसे मुलाकात की और आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने उन्हें उनके घरों से बाहर निकाल दिया तथा उनके घरों पर ताला भी लगा दिया। सिंह ने कहा, "मैं शाम को गांव गया और अपने समर्थकों से ताले खोलने को कहा।

मैंने अपने लोगों से उन लोगों को बुलाने को भी कहा जिन्होंने गरीब लोगों के घरों में जबरन ताले लगा दिए थे। जब मेरे लोग सोनू-मोनू (ग्रामीण) के घर पहुंचे तो उन पर हमला कर दिया गया। सोनू-मोनू के समर्थकों ने गोलीबारी शुरू कर दी...और मेरे लोगों ने भी जवाबी कार्रवाई की।"

पूर्व विधायक ने दावा किया, "मेरे एक समर्थक को गोली लगी है।" उन्होंने कहा कि वह अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा, "स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के गरीब ग्रामीणों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की।" बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मोकामा से विधायक हैं और वह विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यू) में शामिल हो गई हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअनंत सिंहबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली