लाइव न्यूज़ :

Anant Singh News: मोकामा में दिनदहाड़े गोलीबारी?, पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, भेजे जेल

By एस पी सिन्हा | Updated: January 24, 2025 15:21 IST

Anant Singh News: सोनू-मोनू गिरोह की तरफ से किए गए एक घर पर अवैध कब्जे को लेकर मध्यस्थता के दौरान हिंसा भड़की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी ने अगर मुझपर प्राथमिकी किया तो हमने आत्मसमर्पण कर दिया।22 जनवरी को घटना पंचमहला थाने के नौरंगा जलालपुर गांव में हुई थी।अनंत सिंह और सोनू-मोनू गुट के बीच बुधवार को गोलीबारी हुई थी।

Anant Singh News: बिहार में पटना जिले के मोकामा में दिनदहाड़े गोलीबारी मामले में आर्म्स एक्ट के आरोपी बनाए गए पूर्व विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच अनंत सिंह को जेल भेज दिया गया। इससे पहले आज ही पुलिस ने एक नामजद आरोपी सोनू सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका भाई मोनू सिंह अभी भी फरार है। बाढ़ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी राकेश कुमार ने घटना के सिलसिले में सोनू सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की। वहीं, जेल जाने से पहले अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार का नियम होता है, जिसका हम पालन कर रहे हैं। किसी ने अगर मुझपर प्राथमिकी किया तो हमने आत्मसमर्पण कर दिया।

अब जेल जा रहे हैं। बता दें कि 22 जनवरी को घटना पंचमहला थाने के नौरंगा जलालपुर गांव में हुई थी। सोनू-मोनू गिरोह की तरफ से किए गए एक घर पर अवैध कब्जे को लेकर मध्यस्थता के दौरान हिंसा भड़की थी। अनंत सिंह और सोनू-मोनू गुट के बीच बुधवार को गोलीबारी हुई थी। इस मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज किए गए थे।

वहीं इस घटना के अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर सोनू- मोनू के पिता और हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने पटना एसएसपी से अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं सोनू-मोनू के मां ने भी अनंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसके बाद अब पटना पुलिस अनंत सिंह की गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गई थी।

इस मामले को लेकर सोनू-मोनू के पिता ने कहा कि जिस दिन घटना हुई उस दिन हाईकोर्ट में थे। दोनों ओर से अभी भी तनाव कायम है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि कभी भी मोकामा की धरती एक बार फिर से लाल हो सकती है। कारण कि तनातनी दोनों ओर से देखी जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअनंत सिंहबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा