लाइव न्यूज़ :

कमरे के अंदर पत्नी ज्योति की गला घोंटकर हत्या और फिर पति जय प्रकाश ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2026 20:33 IST

Anand Parvat: प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि व्यक्ति ने कमरे को अंदर से बंद कर पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देअपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए।कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे स्थानीय लोगों की मौजूदगी में तोड़ा गया।परिजनों के अनुसार जय प्रकाश पिछले कई वर्षों से अवसाद से पीड़ित था

नई दिल्लीः दिल्ली के मध्य क्षेत्र स्थित आनंद पर्वत इलाके में 44 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5:26 बजे पीसीआर पर सूचना दी गई जिसके बाद मामले का पता चला। नाय बस्ती स्थित एक मकान में संदिग्ध स्थिति की पीसीआर पर जानकारी दी गई थी। सूचना देने वाले की पहचान मृतक के साले के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे स्थानीय लोगों की मौजूदगी में तोड़ा गया।

कमरे के अंदर 37 वर्षीय महिला का शव फर्श पर पड़ा मिला, जबकि व्यक्ति का शव छत से फंदे पर लटका हुआ था। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जय प्रकाश और उसकी पत्नी ज्योति के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार जय प्रकाश पिछले कई वर्षों से अवसाद से पीड़ित था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि व्यक्ति ने कमरे को अंदर से बंद कर पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।" अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने बताया कि कमरे में जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले हैं और अब तक कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, मृतक के चिकित्सीय रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है तथा परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसहत्याPoliceदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना