लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया के सीनियर अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप, एयर होस्टेस ने PM मोदी और सुरेश प्रभु से की शिकायत

By भारती द्विवेदी | Updated: May 29, 2018 13:53 IST

एयर होस्टेस ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु से लिखित शिकायत की है। 

Open in App

नई दिल्ली, 29 मई: एयर इंडिया की एयर होस्टेस ने अपने एक सीनियर एक्जीक्यूटिव अधिकारी पर सेक्शुअल असॉल्ट का आरोप लगाया है। पीड़ित एयर होस्टेस ने अपने साथ हुए सेक्शुअल असॉल्ट की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विमानन मंत्री सुरेश प्रभु से की है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक एयर होस्टेस ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु से लिखित शिकायत की है। 

एयर इंडिया में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ की ये कोई पहली खबर नहीं हैं। हाल ही में एयर इंडिया की एक एयर होस्टेस ने पायलट पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। अपने बयान में एयर होस्टेस ने बताया था कि ये घटना 4 मई की है जब वह अहमदाबाद से मुंबई की उड़ान में थी। मामला सामने आने के बाद एयर इंडिया के अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर पायलट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की बात कही थी। साथ ये कहा था कि मामले की फिलहाल जांच चल रही है। हम इसपर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। हम जांच के दौरान अपना पूरा सहयोग करेंगे।

एयर होस्टेस से छेड़छाड़ का एक मामला बिहार में भी चल रहा है। जहां पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह के दो बेटों पर सरकारी आवास में एक एयरहोस्टेस के साथ मारपीट और छेड़खानी करने के आरोप लगा है। भाजपा नेता के दोनों बेटों के खिलाफ पटना के एक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

टॅग्स :एयर इंडियानरेंद्र मोदीसुरेश प्रभुफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा