लाइव न्यूज़ :

गुजरात के अमरेली जेलः गैर कानूनी तरीके से 'PCOs' चला रहे थे पांच कैदी, कई पर गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: August 25, 2020 21:52 IST

पुलिस को एक और अवैध प्रकरण का पता चला जिसमें राजकोट का डॉक्टर कैदियों को जमानत हासिल करने में मदद पहुंचाने के लिए कथित तौर पर फर्जी चिकित्सा प्रमाणपत्र जारी करता था।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या, फिरौती जैसे गंभीर अपराधों में गिरफ्तार किए गए थे, इसके अलावा अमरेली पुलिस ने डॉक्टर धीरेन घीवाला को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों कैदियों की पहचान नरेश वाला, शिवराज विनछिया, बालसिंह बोरिछा, नरेंद्र खुमान और गौतम खुफान के रूप में की है।मामला सात जुलाई को तब प्रकाश में आया जब अहमदाबाद से आए निरीक्षण दल को जिला जेल के बाहर लावारिस हालत में दो सिम वाला मोबाइल फोन मिला।

अमरेलीः गुजरात पुलिस ने मंगलवार को राज्य की अमरेली जेल में पैसा कमाने के लिए गैर कानूनी तरीके से ‘पीसीओ’ (फोन) बूथ चलाने के आरोप में वहां के पांच कैदियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी विस्तृत जांच के बाद हुई। इस दौरान पुलिस को एक और अवैध प्रकरण का पता चला जिसमें राजकोट का डॉक्टर कैदियों को जमानत हासिल करने में मदद पहुंचाने के लिए कथित तौर पर फर्जी चिकित्सा प्रमाणपत्र जारी करता था।

उन्होंने बताया कि पांचों कैदी विचाराधीन हैं और हत्या, फिरौती जैसे गंभीर अपराधों में गिरफ्तार किए गए थे, इसके अलावा अमरेली पुलिस ने डॉक्टर धीरेन घीवाला को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों कैदियों की पहचान नरेश वाला, शिवराज विनछिया, बालसिंह बोरिछा, नरेंद्र खुमान और गौतम खुफान के रूप में की है। अमरेली पुलिस ने विज्ञप्ति में बताया कि यह मामला सात जुलाई को तब प्रकाश में आया जब अहमदाबाद से आए निरीक्षण दल को जिला जेल के बाहर लावारिस हालत में दो सिम वाला मोबाइल फोन मिला।

विज्ञप्ति के मुताबिक फोन मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और गिरोह का भंडाफोड़ किया जिसने जेल के वीआईपी (अतिविशिष्ट व्यक्ति) बैरक पीसीओ (पब्लिक कॉल ऑफिस) में तब्दील कर दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी जेल में फोन और सिम का प्रबंध किसी तरह करने में सक्षम हुए और उन्होंने अन्य कैदियों को बात कराने के एवज में पैसा वसूलना शुरू कर दिया।

पुलिस ने बताया कि जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कुछ कैदी वीआईपी बैरक में बने पीसीओ के जरिये सूरत जिला जेल में बंद कैदियों से भी बात करते थे। विज्ञप्ति के मुताबिक जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ने 17 मोबाइल और 40 आईएमईआई (अंतरराष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान) का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने बताया कि करीब आधे दर्जन और कैदी एवं बाहरी लोग इस गिरोह में शामिल हैं जिन्हें गिरफ्तार किया जाना बाकी है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान डॉ. घीवाला द्वारा फर्जी चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी करने का मामला प्रकाश में आया।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन बिचौलिये का काम कर रहे कैदी कांती वाला को पकड़ा जाना बाकी है। विज्ञप्ति के मुताबिक हाल में वह पैरोल पर रिहा हुआ था और तब से लापता है।

टॅग्स :गुजरातविजय रुपानीमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास