लाइव न्यूज़ :

हल्दीराम के एक प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, एक कर्मचारी की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से बीमार, खाली कराए गए परिसर

By भाषा | Updated: February 1, 2020 16:32 IST

घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, तथा स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि सेक्टर 65 में खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनी हल्दीराम का प्लांट है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि प्लांट में शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इसकी चपेट में आकर तीन कर्मचारी बेहोश हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा शहर के फेस-3 थाना क्षेत्र स्थित हल्दीराम के एक प्लांट में शनिवार सुबह अमोनिया गैस का रिसाव होने से उसकी चपेट में आकर एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए।

घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, तथा स्थिति को नियंत्रित किया। गैस की रिसाव की चपेट में आने से पास स्थित एक अन्य कंपनी के तीन कर्मचारी भी बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि सेक्टर 65 में खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनी हल्दीराम का प्लांट है। उन्होंने कहा कि रिसाव की चपेट में आकर प्लांट के चार कर्मचारी बेहोश हो गए थे। उनमें से एक संजीव कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि प्लांट में शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था। उस वक्त हल्दीराम के प्लांट में सिर्फ छह लोग काम कर रहे थे। चंदर ने बताया कि मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने गैस रिसाव को बंद किया और वहां फंसे लोगों को बाहर निकाला।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनोएडा समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा