लाइव न्यूज़ :

Air hostess Rupal Ogre Murder: पवई में 24 वर्षीय एयर होस्टेस की गला रेतकर हत्या, आवासीय सोसायटी का कर्मचारी अरेस्ट, छत्तीसगढ़ की रहने वाली मृतक रूपल ओगरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2023 18:41 IST

Air hostess Rupal Ogre Murder: अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान छत्तीसगढ़ की रहने वाली रूपल ओगरे के रूप में हुई है, जो एअर इंडिया में प्रशिक्षण के लिए अप्रैल में मुंबई आई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे कृष्णलाल मारवाह मार्ग पर स्थित एनजी कॉम्पलेक्स के एक फ्लैट में रविवार देर रात मृत पाई गई।सोसायटी में देखभाल और साफ-सफाई का काम कर रहा था जहां महिला रहती थी।पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Air hostess Rupal Ogre Murder: मुंबई में एक एयरलाइन में प्रशिक्षु के रूप में कार्यरत 24 वर्षीय महिला फ्लैट में मृत पाई गई जिसका गला रेता गया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में आवासीय सोसायटी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान छत्तीसगढ़ की रहने वाली रूपल ओगरे के रूप में हुई है, जो एअर इंडिया में प्रशिक्षण के लिए अप्रैल में मुंबई आई थी। उन्होंने बताया कि रूपल अंधेरी के मरोल इलाके में कृष्णलाल मारवाह मार्ग पर स्थित एनजी कॉम्पलेक्स के एक फ्लैट में रविवार देर रात मृत पाई गई।

पवई थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 40 वर्षीय व्यक्ति की पहचान विक्रम अठवाल के रूप में हुई है, जो पिछले एक साल से उस सोसायटी में देखभाल और साफ-सफाई का काम कर रहा था जहां महिला रहती थी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि महिला की कथित रूप से हत्या करने के बाद आरोपी पवई इलाके के तुंगा गांव में अपने घर चला गया था, जहां से पुलिस ने उसे धर दबोचा। अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने कहीं महिला का यौन उत्पीड़न तो नहीं किया। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और चिकित्सा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा हैं।

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पाया गया कि महिला अपनी बहन और उसके पुरुष मित्र के साथ फ्लैट में रहती थी, लेकिन आठ दिन पहले वो दोनों अपने घर चले गए थे। हालांकि, दोनों को पुलिस ने इस घटना की सूचना दे दी है।

पुलिस ने बताया कि जब महिला ने अपने परिवार के सदस्यों के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो उन्होंने मुंबई में अपने स्थानीय दोस्तों से संपर्क किया और उन्हें महिला के फ्लैट पर जाने को कहा। पुलिस के मुताबिक, जब परिवार के जानने वाले वहां पहुंचे तो उन्होंने फ्लैट अंदर से बंद पाया और घंटी का जवाब भी किसी ने नहीं दिया।

अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्होंने पवई पुलिस से संपर्क किया, जिनकी मदद से फ्लैट खोला गया। उन्होंने बताया कि महिला का गला रेता हुआ था और वह जमीन पर पड़ी थी। उसे आनन-फानन में राजावाडी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़हत्यामुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला