लाइव न्यूज़ :

Ahmedabad: पत्नी ने लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप, पति समेत ससुराल वालों पर कर दी FIR

By अंजली चौहान | Updated: June 6, 2025 14:44 IST

Ahmedabad: अहमदाबाद की महिला ने अपने पति पर पोर्नोग्राफी देखने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

Open in App

Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पति पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत की है। 

पीड़िता जिसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है वह शहर के एक पॉश पश्चिमी इलाके में रहती है। अपनी शिकायत में महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर सालों से भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने अपने पति पर उसे पोर्नोग्राफी देखने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। उसने यह भी दावा किया कि उसके पति ने उसे अप्राकृतिक यौन कृत्य करने के लिए मजबूर किया। 

महिला ने एफआईआर में लगाए गंभीर आरोप

शिकायतकर्ता ने आगे दावा किया कि उसके पति ने मार्कर का उपयोग करके उसके शरीर पर अश्लील तस्वीरें बनाईं। महिला की एफआईआर के मुताबिक, उसकी सगाई 2021 में हुई थी और इसके बाद आरोपी ने शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप का प्रस्ताव रखा।

शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि उसके ससुराल वालों ने एक शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग आयोजित करने के लिए 40 लाख रुपये की मांग की. अपनी शिकायत में महिला ने अपने पति की मां पर उसके सारे गहने और नकदी जब्त करने का आरोप लगाया. पीड़िता ने यह भी कहा कि उसे तीन साल तक अपने माता-पिता के घर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार, शादी के 10 दिन बाद ही पीड़िता का पति विदेश चला गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने उसे उसके पति के पास जाने के लिए और दहेज की मांग की। 

एफआईआर में यह भी कहा गया है कि शिकायतकर्ता की सास ने उस पर विचित्र तांत्रिक अनुष्ठान करने की कोशिश की, यह दावा करते हुए कि इससे उसे बेटा पैदा करने में मदद मिलेगी।

महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे एक बार में 27 दवाइयाँ दी गईं, जिससे उसका स्वास्थ्य प्रभावित हुआ। शिकायतकर्ता ने आगे दावा किया कि उसके पति ने उसकी नग्न तस्वीरें लीक करने, उसे कानूनी मामलों में फंसाने और यहाँ तक कि तलाक स्वीकार करने से इनकार करने पर उसका आश्रित वीजा रद्द करने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जाँच कर रही है।

टॅग्स :अहमदाबादक्राइममहिलाFIRगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने