लाइव न्यूज़ :

Ahmedabad Over Bomb Threat: छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली के बाद अहमदाबाद में दहशत फैलाने की कोशिश!, आखिर क्या है मकसद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 6, 2024 13:38 IST

Ahmedabad Over Bomb Threat: समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद में दहशत फैल गई।

Open in App
ठळक मुद्देधमकी भरे ईमेल स्पष्ट रूप से रूसी डोमेन 'mail.ru' से भेजे गए थे।अब तक छह स्कूलों को ऐसे ईमेल मिले हैं और उन्होंने हमें इस बारे में सूचित कर दिया है। कुछ दिन पहले दिल्ली के स्कूलों को मिली इसी तरह की धमकी जैसा मामला लगता है।

Ahmedabad Over Bomb Threat: लोकसभा चुनाव के बीच देश भर में दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है! दिल्ली के बाद अहमदाबाद में मंगलवार को लोकसभा चुनाव से पहले शहर के छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद में दहशत फैल गई। स्कूल से बच्चों को बाहर निकाला गया। अभी तक स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि पुलिस की जांच अभी भी जारी है। न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार, धमकी भरे ईमेल स्पष्ट रूप से रूसी डोमेन 'mail.ru' से भेजे गए थे।

बम का पता लगाने वाली इकाई और अपराध शाखा टीमों के साथ पुलिस स्कूलों में जांच पड़ताल कर रही है। साइबर अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) लवीना सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अहमदाबाद में कुछ स्कूलों को ईमेल से बम विस्फोट की धमकी मिली है।

अब तक छह स्कूलों को ऐसे ईमेल मिले हैं और उन्होंने हमें इस बारे में सूचित कर दिया है। यह कुछ दिन पहले दिल्ली के स्कूलों को मिली इसी तरह की धमकी जैसा मामला लगता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी प्रारंभिक जांच के अनुसार ईमेल भारत के बाहर से भेजा गया है।’’ गुजरात की 25 लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को मतदान होगा।

बुधवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के लगभग 130 स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे। छात्रों को परिसरों से तुरंत निकाला गया था। पुलिस के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को संबोधित ईमेल रूस के एक सर्वर से आया था। दिल्ली पुलिस की आतंकवाद-रोधी इकाई के विशेष सेल द्वारा ईमेल के डोमेन का रूस में पता लगाया गया था।

 पुलिस अधिकारी के मुताबिक, धमकी ईमेल पते 'savariim@mail.ru' से जारी की गई थी। अधिकारी के अनुसार, आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने पिछले कई वर्षों में अपनी प्रचार फिल्मों में नियमित रूप से अरबी शब्द "सवारीम" का इस्तेमाल किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसगुजरातआईएसआईएसपाकिस्तानरूस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा