लाइव न्यूज़ :

आगराः शराबी पति से परेशान पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर मार डाला, आरोपी की तलाश जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2022 22:48 IST

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान देवेंद्र (35) के रूप में की गयी है। कल रात वह शराब पी कर घर आया।

Open in App
ठळक मुद्दे पत्नी गिरजा देवी ने उसे खरी-खोटी सुनायी। पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से वार कर दिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी पत्नी की तलाश जारी है।

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा के खेरागढ़ के थाना बसई जगनेर के गांव गुगावंद में शुक्रवार की रात शराबी पति से परेशान पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर पति को घायल कर दिया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान देवेंद्र (35) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि कल रात वह शराब पी कर घर आया। उन्होंने बताया कि इस पर पत्नी गिरजा देवी ने उसे खरी-खोटी सुनायी। उन्होंने बताया कि इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया, पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से वार कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी पत्नी की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में, सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान महेश (32) के रूप में की गयी है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है। 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?